ik Pratyay By Avinash Ranjan Gupta

 प्रत्यय क्या होता है?
व्याकरण में वह अक्षर या अक्षर समूह या अविकारी (Unchangeable) शब्द या  या अविकारी शब्दांश जो शब्दों के बाद लगाया जाता है उसे प्रत्यय कहते हैं।
सत्य+ता= सत्यता, बुरा+आई=बुराई
प्रत्यय शब्द का अर्थ
प्रत्यय शब्द प्रति+अय के मेल से बना है। प्रति का अर्थ साथ में पर बाद में और अय का अर्थ चलनेवाला। अतएव, प्रत्यय शब्द का अर्थ साथ पर बाद में चलनेवाला या लगनेवाला।      
प्रत्यय से लाभ
प्रत्ययों के प्रयोग से शब्द रचना होती है जिससे शब्द भंडार में वृद्धि होती है साथ ही साथ अनेक प्रकार के भावों की अभिव्यक्ति में हमें आसानी होती है।
प्रत्यय से शब्द ज्ञान
प्रत्ययों के प्रयोग का ज्ञान होने से हमें शब्दों को समझने में आसानी होती है और अगर हमें कोई शब्द न समझ में आ रहा हो तो प्रयुक्त प्रत्ययों का विखंडन करके शब्द के अर्थ का पता लगाया जा सकता है, जैसे- अमृतसरिया। अब इस अमृतसर शब्द में इया प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। इया एक स्थानवाचक प्रत्यय है।

इक प्रत्यय
यह प्रत्यय विशेष प्रत्ययों की श्रेणी में रखा जाता है  क्योंकि इस प्रत्यय में वृद्धि का सिद्धांत है। 
विशेष द्रष्टव्य –
1.     अ से आ – अ से आरंभ होने वाले शब्दों को आ में बदल देना। (मात्रा के संदर्भ में)
2.     , ई या ए से ऐ -  इ, ई या ए से आरंभ होने वाले शब्दों को ऐ में बदल देना।
3.     , ऊ और ओ से औ - उ, ऊ और ओ से आरंभ होने वाले शब्दों को औ में बदल देना। (मात्राओं के संदर्भ में)
4.     इक प्रत्यय के प्रयोग से प्राय: विशेषण शब्दों की रचना होती है।
5.     पहला वर्ण अगर आधा हो तो दूसरे वर्ण में परिवर्तन करता है।
अ से आ में परिवर्तन
धर्म + इक = धार्मिक
वर्ष + इक = वार्षिक
परिवार + इक = पारिवारिक
सप्ताह + इक = साप्ताहिक
पक्ष + इक = पाक्षिक
व्यवहार + इक = व्यावहरिक
, ई या ए से ऐ
दिन + इक = दैनिक
इतिहास + इक = ऐतिहासिक
नीति + इक = नैतिक
वेद + इक = वैदिक
सेना + इक = सैनिक
, ऊ और ओ से औ
मुख + इक = मौखिक
बुद्धि + इक = बौद्धिक
उपचार + इक=औपचारिक
भूत + इक = भौतिक
भूगोल + इक = भोगौलिक
योग + इक = यौगिक
लोक + इक = लौकिक
विशेष द्रष्टव्य
1.कुछ स्थितियाँ ऐसी भी होती हैं जब आरंभिक वर्ण में परिवर्तन संभव नहीं हो पाता है जैसे-
श्रम+इक= श्रमिक रस+इक=रसिक
2.‘इक लगाने वाले शब्दों में ह्रस्व की मात्रा  का प्रयोग होता है।  

Comments

Post a Comment

Popular Posts