Chacha Neharu Yaa Baal Divas Ke Lie Best Geet/Poem By Avinash Ranjan Gupta

चाचा नेहरू
आर्यों की पावन भूमि पर कलियुग के अवतार,
चाचा नेहरू ने किया पुनीत राष्ट्र उद्धार।
अपने पौरुष बल पर ही बने चहेते गांधी के,
कूद पड़े स्वतन्त्रता रण में बनकर बंधु आँधी के।
त्याग दिया सर्वस्व अपना, देखा मुक्त भारत का सपना,
देशभक्ति की ही शक्ति से हुआ सपना साकार।
आर्यों की पावन भूमि पर कलियुग के अवतार,
चाचा नेहरू ने किया पुनीत राष्ट्र उद्धार।
पंचशील नीति के नायक, उद्योग क्रांति के अधिनायक।
ज्ञान-विज्ञान के विप्लवी वाहक, प्रजातंत्र के परम पालक।
धर्म-निरपेक्ष नीति के नियामक, सुशासन के सिद्ध संचालक।
भारत बने सोने की चिड़िया हाँ फिर से इक बार,  जिसने किया विचार
आर्यों की पावन भूमि पर कलियुग के अवतार,
चाचा नेहरू ने किया पुनीत राष्ट्र उद्धार।
किया समर्पित अपना जन्मदिन सब बच्चों के हित,
बच्चों के विकास से ही है संभव वतन की जीत,
नवयुग के नावजीवन का सबल किया आधार,
ऐसे युगपुरुष के प्रति हम करें प्रकट आभार, करें प्रकट आभार
आर्यों की पावन भूमि पर कलियुग के अवतार,
चाचा नेहरू ने किया पुनीत राष्ट्र उद्धार।

अविनाश रंजन गुप्ता 

Comments