श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द (Homophones Words) By Avinash Ranjan Gupta

 

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द (Homophones Words)

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्दों के अध्ययन की अनिवार्यता

यद्यपि बहु नाधीषे तथापि पठ पुत्र! व्याकरणम् ।

स्वजनः श्वजनो मा भूत् सकलं शकलं सकृच्छकृत् ॥

हे पुत्र! यद्यपि तुमने बहुत अधिक नहीं पढ़ा है, फिर भी श्रुतिसमभिन्नार्थक (अवश्य) पढ़ो; जिससे कि (तुम्हारे द्वारा उच्चारण किए जाने वाले शब्दों में) स्वजन’ (आत्मीय जन) के स्थान पर श्वजन’ (श्वान), ‘सकल’ (संपूर्ण) के स्थान पर 'शकल' (अंश) एवं 'सकृत्' (एक बार) के स्थान पर शकृत्’ (विष्ठा) न हो।

 

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द का विखंडन

श्रुति + सम + भिन्न + अर्थ + क

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द के अन्य नाम

इसे समोच्चरित शब्द या समश्रुतिभिन्नार्थक शब्द के नाम से भी जाना जाता है।

 

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द की परिभाषा

हिंदी भाषा की एक विशेषता यह है कि यह- मात्रा, वर्ण, उच्चारण प्रधान भाषा है। इसमें शब्दों की मात्राओं अथवा वर्णों में परिवर्तन करने से काफी अंतर आ जाता है। अतएव, उच्चारण की दृष्टि से असमान होते हुए भी समान होने का भ्रम पैदा करते हैं, वही श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

उदाहरण –

अवधि शब्द का अर्थ समय सीमा या बोली विशेषमें से क्या होगा?

अवधी शब्द का अर्थ समय सीमा या बोली विशेषमें से क्या होगा?

आइए आप तो हमारे श्वजन हैं।

आइए आप तो हमारे स्वजन हैं।

पार्वती को भोलेनाथ भी कहा जाता है। X

पार्वति को भोलेनाथ भी कहा जाता है।

पार्वति भगवान शिव का ही दूसरा नाम है।

 

अंग्रेजी भाषा में भी हमें ऐसे शब्द मिलते हैं जैसे-

Write

Right

Knight

Night

Sea

See


हिंदी में श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्दों की सूची

1.अनल - आग

अनिल - वायु

2. अभिराम - सुंदर

अविराम - लगातार

3. अचल - स्थिर, पर्वत

अचला - पृथ्वी

4. अवधि - समय

अवधी - अवध की भाषा

5. अचर - जड़

अचिर - शीघ्र

6. अणु - कण

अनु - पीछे

7. अदृश्य - आँखों से ओझल

अदृष्ट - भाग्य

8. अपकार - बुरा

उपकार - भला

9. अवध - प्रांत का नाम

अवध्य - न मारने योग्य

10. अपर - दूसरा

अपार - जिसे पार न किया जा सके

11. अशक्त - असमर्थ

आसक्त - अनुरक्त

12. अन्न - अनाज

अन्य - दूसरा

13. अंश - भाग

अंस - कंधा

14. अविलंब - शीघ्र

अवलंब - सहारा

 

 

15. अलि - भँवरा

आली - सखी

16. अपेक्षा - आवश्यकता

उपेक्षा - तिरस्कार

17. अर्ध - आधा

अर्घ्य - पूजा का जल

18. आदि - आरंभ

आदी - अभ्यासी

19. आतप - धूप

आपत् - संकट

20. आसन - बैठने का स्थान

आसन्न - समीप

21. उदार - दानी, विशाल

उदर - पेट

22. उपयुक्त - उचित

उपर्युक्त - ऊपर कहा गया

23. उद्यत - तैयार

उद्धत  - उद्दंड

24. उर - छाती

उरु - जंघा

25. उद्धार - कल्याण

उधार - माँगा हुआ

26. ओर - तरफ

और - तथा

27. कृपाण - तलवार

कृपण - कंजूस

28. कलि - कलियुग

कली - फूल का बंद रूप

29. कोर - किनारा

कौर - ग्रास

30. कृति - रचना

कृती - श्रेष्ठ पुरुष

31. कर्म - काम

क्रम - तरतीब (Serially)

32. कुल - वंश

कूल - किनारा

33. करोड़ - सौ लाख

क्रोड़ - गोद

34. कपट - छल

कपाट - किवाड़

35. कुपथ - कुमार्ग

कुपथ्य - अनुचित भोजन

36. क्षति - हानि

क्षिति - पृथ्वी

37. ग्रह - नक्षत्र

गृह - घर

38. चिर - हमेशा

चीर - वस्त्र

39. चरम - अंतिम

चर्म - चमड़ा

40. चपला - बिजली

चपल - चंचल

41. छत्र - छाता

छात्र - विद्यार्थी

42. जलद - मेघ

जलज - कमल

43. जरा - बुढ़ापा

ज़रा - तनिक

44. जुआ - द्यूत-क्रीड़ा

जूआ - बैलों के कंधों पर रखी जाने वाली लकड़ी

45. तरंग - लहर

तुरंग - घोड़ा

46. तरणि - सूर्य

तरणी - नौका

तरुणी - युवती

47. तप - तपस्या

ताप - गर्मी

48. तव- तेरा

तब - उस समय

49. दूत - संदेशवाहक

द्यूत -  जुआ

50. दिन - दिवस

दीन - गरीब

51. द्रव - तरल पदार्थ

द्रव्य - धन, पदार्थ

52. धरा - पृथ्वी

धारा - प्रवाह

53. नीर - पानी

नीड़ - घोंसला

54. नियत - निश्चित

नीयत - इच्छा

55. निर्जर - देवता

निर्झर - झरना

56. प्रणय - प्रेम

परिणय - विवाह

57. पथ - मार्ग

पथ्य - परहेज

58. प्रमाण - सबूत

प्रणाम - नमस्कार

59. परिणाम - फल

परिमाण - मात्रा

60. परुष - कठोर

पुरुष - आदमी

61. पानी - जल

पाणि - हाथ

62. प्रसाद - भोग

प्रासाद - महल

63. परिहार - त्याग

प्रहार - आक्रमण

64. पता - ठिकाना

पत्ता - पत्र

65. पवन - हवा

पावन - पवित्र

66. प्रवाह बहाव

परवाह - चिंता

67. बहु - बहुत

बहू - वधू

68. बलि - भेंट

बली - बलवान

69. बात - बातचीत

वात - हवा

70. भवन - महल

भुवन - संसार

71. भव - संसार

भाव - भावना

72. मास - महीना

माँस - गोश्त

73. मेघ - बादल

मेध - यज्ञ

74. मूल - जड़

मूल्य - कीमत

75. योग - जुड़ना, मेल

योग्य - लायक, काबिल

76. युग्म - दो

युगल - जोड़ा

77. याम - पहर

यामा - रात

78. रक्त - लहू

रिक्त - खाली

रिक्थ - संपत्ति

79. लक्ष - लाख

लक्ष्य - उद्देश्य

80. वसन - कपड़ा

व्यसन - बुरी आदत

81. व्याकरण - भाषाशास्त्र

वैयाकरण - व्याकरण जानने वाला

82. बदन - शरीर

वदन - मुख

83. वाद - कोई मत-समाजवाद 

बाद -  after

84. वारिद - मेघ

वारिधि - समुद्र

85. विलक्षण - विद्वान अद्भुत

विचक्षण - विद्वान

86. व्यजन - पंखा

व्यंजन - खाने का पदार्थ

विजन - सुनसान

87. विषमय - जहर भरा

विस्मय - हैरानी

88. वर्ण - रंग, अक्षर

व्रण - घाव

89. शूर - वीर

सुर - देवता

90. शुक्ल - सफ़ेद

शुल्क - फीस

91. शिखर - चोटी

शेखर - मस्तक

92. शाम - संध्या

श्याम - काला

93. सूचि - सुई

सूची - तालिका/क्रम

शुचि - पवित्र

94. सुपुत्र - अच्छा पुत्र

सपुत्र - पुत्र के साथ

95. समान - बराबर

सम्मान - आदर

सामान चीज

96. समर - युद्ध

स्मर - कामदेव

97. सर - तालाब

शर - बाण

98. सुत - पुत्र

सूत - सारथि धागा

99. हास - हँसी

ह्रास - पतन

100. हेम - स्वर्ण

हिम - बर्फ

 

 

श्रुतसमभिन्नार्थी शब्द सुनने तथा वर्तनी की दृष्टि से लगभग समान ध्वनि/वर्णवाले भिन्नार्थी शब्द होते हैं। इन्हें ईषत् श्र तसम/ईषत् वर्तनीसम शब्द भी कहा जाता है। ऐसे कुछ शब्दों की सूची निम्नलिखित है

अंतर-अनंतर, अनुसार-अनुस्वार, आचार-आचार्य, उपस्थित-उपस्थिति, उधार-उद्धार, ओर-और, ओटना-औटना, करोड़-क्रोड, किला-कीला, कोड़ी कौड़ीकोढ़ी, कथा-कत्या, कर्म-क्रम, कुमार-कुम्हार, खोलना-खौलना, गृह-ग्रह, गड़नागढ़ना, गथना-गधना, चर्म-चरम, चिता-चीता, चिर-चीर-चील, जलाना-जिलाना, जलना-झलना-छलना, जूठा-झूठा, डीठ-ढीठ, ढलाई-डलाई-ढिलाई, डाँट-डाट, दशादिशा, दीप-द्वीप-विप, नहर-नाहर, निर्धन-निधन, नीर-नीड़, निर्माण-निर्वाण, परदेश-प्रदेश, परवाह-प्रवाह, पाव-पाँव, पटु-पटू, परिणाम-प्रमाण-परिमाण-प्रणाम, पप्ति-प्राप्त, बताना-बिताना, बलि-बली-बल्ली, बहाना-भाना, बाद-वदा, बाल-बॉल. भवन-भुवन, मेला-मैला, मुख-मुख्य, योगेश्वर-योगीश्वर, लक्ष-लक्ष्य, लपट-लंपटलिपट, लगन-लग्न, लोटना-लोटना, वाद-वाद्य, शुल्क-शुक्ल, समिति-सम्मति-सम्मत, सास-साँस, सुखी-सूखी, सुगन्ध-सौगन्ध, सुर-सूर-शूर, हट-हठ-हाट, हय-हिय, हंस-हँस, हाल-हॉल ।

 

Comments