Alekh Lekhan ke tareeke Evam Samanya Prshna

आलेख क्या होता है?
आलेख  लेखन  एक  साहित्यिक विधा  है  जिसमें  किसी  सामयिक  विषय  पर  सर्वांगपूर्ण (All Round )  तथा  सम्यक् (Right)  विचार  होते  हैं,  जिससे  पाठक  को  वास्तविक  स्थिति (Real Matter)  का  बोध  होता  है।
 अच्छे  आलेख  के  गुण 
ü आलेख  प्राय: ज्वलंत  मुद्दों (Burning Matters)  और  विषयों  पर  ही  होते    हैं।
ü आलेख  में  पाठकों  का  ध्यान  आकर्षित  करने  की  योग्यता  होनी  चाहिए।
ü आलेख  में  किसी  भी  बात  को  दोहराने  की  कोई  भी  आवश्यकता  नहीं  है।   
ü आलेख  में  नवीनता  होनी  चाहिए। 
ü आलेख  में  वर्णित  विचार  स्पष्ट,  प्रभावी, तथ्यात्मक  और  सरल  भाषा  में  होनी  चाहिए। 
ü आलेख  में  विचार  होते  हैं  इसलिए  इसमें  विश्लेषण-शैली (Analysis Style) का  प्रयोग  करना  चाहिए।
ü आलेख  में  समस्या  के  समाधान  की  लघु  विवेचना  भी  होनी  चाहिए। 
क्या आलेख की कोई शब्द सीमा होती है?
परीक्षाओं में जब आलेख संबंधित प्रश्न आते हैं तो उसमें शब्द सीमा निर्धारित रहती है ऐसे में आपको To the point या मुद्दा केंद्रित होकर लिखना पड़ता है। इस दृष्टि से शब्द सीमा अनिवार्य हो जाती है।
निर्धारित शब्द सीमा के अंतर्गत अच्छा आलेख कैसे लिखें-
इसके लिए आप दो नियमों का पालन कर सकते हैं- पहला है CODER विधि
CConceive the Concept विषय को अच्छे से समझना
OOrganise – विषय के बिंदुओं को व्यवस्थित करना
D - Drafting – मसौदा तैयार करना
EEdit – काट-छाँट करना
RRevise, Review, Rewrite संशोधन एवं संपादित करना
दूसरा नियम है विषय संसूचन
आप किसी भी विषय का पहले संसूचन तैयार कर लें,
जैसे एक विषय है प्लास्टिक  की  समस्या इसका संसूचन कुछ इस प्रकार हो सकता है।

प्लास्टिक की समस्या – प्लास्टिक का बढ़ता प्रयोग, क्षेत्र और कारण, प्लास्टिक के खतरे, खतरों के आँकड़े, खाद्य सामग्री में भी प्लास्टिक, समस्या का समाधान  

Comments