मंत्रालय को पत्र Letter to Ministry By Avinash Ranjan Gupta


औपचारिक पत्र का प्रारूप (मंत्रालय)
दिनांक - __________
सेवा में,
माननीय मंत्री महोदय
(मंत्रालय का विभाग)
(राज्य)
विषय –__________________________के संदर्भ में/ के हेतु  
महाशय
          मैं, भारतवर्ष का एक जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका अदा करते हुए, आपके दिशानिर्देश में  मंत्रालय द्वारा लागू किए गए अनेक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपका एवं आपके विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
          इसके साथ ही मैं आपका ध्यान  _________________________ की ओर भी आकर्षित करना चाहता हूँ। ______________________________________________________________             
_________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________।  
          अतः, आपसे करबद्ध अनुरोध है कि ______________________________ विचार करें एवं यथाशीघ्र  उचित कार्रवाई कर हमें कृतार्थ करें।
सधन्यवाद!
भवदीय
(प्रेषक का नाम)
(प्रेषक का पता)


आपके क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में किसानों की शोचनीय दशा के कारणों का विश्लेषण करते हुए राज्य कृषि मंत्री को एक पत्र लिखिए।
दिनांक – 17/05/2019
सेवा में,
माननीय मंत्री महोदय
कृषि विभाग 
ओड़िशा
विषय – किसानों की शोचनीय दशा के संदर्भ में
महाशय
          मैं, भारतवर्ष का एक जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका अदा करते हुए, आपके दिशानिर्देश में  मंत्रालय द्वारा लागू किए गए अनेक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपका एवं आपके विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
          इसके साथ ही मैं आपका ध्यान हमारे क्षेत्र के किसानों की शोचनीय दशा की ओर भी आकर्षित करना चाहता हूँ। आपके योजनाओं के संपूर्ण लाभ से हमारे क्षेत्र के किसान वंचित रह गए हैं। फसल बीमा योजना हो या किसान क्रेडिट कार्ड इससे यहाँ के किसान अभी तक अवगत नहीं है। दूसरी तरफ़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड यहाँ के किसानों को अभी तक ज़ारी नहीं किए गए हैं। पशुधन बीमा योजना और जैविक खेती हेतु दी जाने वाली प्रशिक्षण का यहाँ कोई नामों निशान तक नहीं है। कृषि मूल्य नीति लागू न होने के कारण यहाँ के किसानों को अपनी उपज निम्न मूल्यों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
          अतः, आपसे करबद्ध अनुरोध है कि हमारे क्षेत्र के किसानों की शोचनीय दशा पर विचार करें एवं यथाशीघ्र  उचित कार्रवाई कर हमें कृतार्थ करें।
सधन्यवाद!
भवदीय  
अविनाश रंजन गुप्ता
शांति नगर, बोलानी
ओड़िशा




सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध के बोर्ड लगे होने के बावजूद कुछ मनचले धूम्रपान करके आम जनता को परेशान एवं धूम्रपान निषेध की अवमानना करते हैं। इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र लिखिए।
दिनांक – 17/05/2019
सेवा में,
माननीय मंत्री महोदय
स्वास्थ्य विभाग 
ओड़िशा
विषय – धूम्रपान निषेध की अवमानना के संदर्भ में
महाशय
          मैं, भारतवर्ष का एक जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका अदा करते हुए, आपके दिशानिर्देश में  मंत्रालय द्वारा लागू किए गए अनेक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपका एवं आपके विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
          इसके साथ ही मैं आपका ध्यान हमारे क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान निषेध की हो रही अवमानना की तरफ़ आकर्षित करना चाहता हूँ। शाम के वक्त जब लोग शांति और शुद्ध हवा की तलाश में पार्क और  मैदान में जाते हैं तो वहाँ कुछ मनचले धूम्रपान करते हैं। उन्हें मना करने पर वे अभद्र शब्दों का प्रयोग करने के साथ-साथ मार-पीट पर भी उतारू हो जाते हैं।  यहाँ तक कि सिनेमाघरों, टाउन हॉल और प्राचीन पर्यटक स्थलों पर भी इनकी दबंगई देखने को मिलती है। पुलिस और प्रशासन ने तो मानो चादर ओढ़ रखी हो। 
          अतः, आपसे करबद्ध अनुरोध है कि हमारे क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों में हो रहे धूम्रपान निषेध की अवमानना पर विचार करें एवं यथाशीघ्र  उचित कार्रवाई कर हमें कृतार्थ करें।
सधन्यवाद!
भवदीय  
अविनाश रंजन गुप्ता
शांति नगर, बोलानी

ओड़िशा

Comments