क्या आप पूछे जाते हैं? Kya Aap Pooche Jaate Hian? By Avinash Ranjan Gupta



क्या आप पूछे  जाते हैं?
लोग पूछते हैं उनको,
जिनके पास बहुत कुछ होता है।  
वे हरगिज़ नहीं पूछे जाते ,
जिनके पास कुछ नहीं होता है।    
लोग बनते हैं हितैषी और,
दिखाते हैं दरियादिली ।
उनके लिए ही केवल ,
जिनके पास बहुत कुछ होता है।
वे तो अछूते ही रह जाते हैं,
अनदेखे ही रह जाते हैं,
इंतज़ार में जीवन बिताते हैं,
जिनके पास कुछ नहीं होता।
सच्चाई तो यही है साहब,
आज की दिखावटी दुनिया का,
आपके पास है तो सब है आपका,  
आपके पास कुछ नहीं तो कोई नहीं आपका।
                                            अविनाश रंजन गुप्ता

Comments