TOP तोप CLASS X B 5 MARKS QUESTION ANSWERS


5 Marks Questions

1.    कंपनी बाग़ में रखी तोप क्या सीख देती है? 
2.    विरासत में मिली चीजों की बड़ी संभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।
3.    तोपकविता का प्रतिपाद्य लिखिए

5 Marks Answers
1.   कंपनी बाग़ में रखी तोप यह सीख देती है कि तोप चाहे कितनी ही बड़ी क्यों न हो एक न एक दिन उसका मुँह अवश्य बंद होता है अर्थात् अत्याचारी चाहे कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो एक न एक दिन उसका अंत अवश्य होता है। क्रूर से क्रूर शासक का आतंक कभी न कभी अवश्य समाप्त हो जाता है और उसे मुँह बंद करके अवश्य रह जाना पड़ता है अर्थात् उसे शक्तिहीन, निस्तेज जीवन व्यतीत करना पड़ता है
2.   विरासत में मिली चीजों की बड़ी संभाल इसलिए होती है क्योंकि ये अमूल्य धरोहर होती है। इनका सम्बन्ध किसी न किसी ऐतिहासिक घटना से होता है जिससे ये स्मृति चिह्न का कार्य करती है।नई पीढी इनसे अपने अतीत की जानकारी प्राप्त कर पाती है। साथ ही विभिन्न खोजों एवं शोधकार्यों में भी ये सहायक होती है और देखभाल के अभाव में ये नष्ट हो सकती हैं। 
3.   वीरेन डंगवाल द्वारा प्रणीत ‘तोप’ कविता की तोप 1857 की है और अब सांस्कृतिक विरासत में मिले कंपनी बाग के प्रवेश द्वार पर प्रतीक चिह्न के रूप में रखी हुई है। इसके अत्यंत महत्त्वपूर्ण होने के कारण इसकी साल में दो बार राष्ट्रीय पर्वों पर साफ़-सफ़ाई की जाती है। कंपनी बाग में भ्रमण के लिए आए पर्यटकों को यह तोप अपनी शक्ति की गाथा बताते हुए कहती है कि अपने समय में उसने बहुत से वीर सैनिकों को मौत की नींद सुला दिया था। परंतु अब समय बदल गया है अब वह शक्तिहीन हो गई है और लोगों में उसका आतंक नहीं रहा।बच्चे उस पर बैठकर घुड़सवारी का खेल खेलते हैं और चिडि़याँ विशेषकर गौरैये उस पर बैठकर गपशप करती हैं और शैतानी करते हुए उसके मुँह में घुस जाती है मानो कह रही हो कि तोप कितनी ही बड़ी क्यों न हो एक दिन उसका मुँह अवश्य बंद होता है अर्थात् अत्याचारी कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो एक न एक दिन उसका अंत अवश्य ही होता है।

Comments