Meera Ke Pad मीरा के पद CLASS X B 1 MARK QUESTION ANSWERS


1 Mark Questions
1.   मीरा नेहरिशब्द का प्रयोग किसके लिए किया है?
2.   श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की लाज कैसे बचाई थी?
3.   दूसरे पद में मीरा कृष्ण से क्या प्रार्थना करती हैं?
4.   मीरा कृष्ण की लीलाओं का गुणगान कहाँ करना चाहती हैं?
5.   मीरा के पद किस भाषा में रचे गए हैं?
6.   भगवान् ने किससे हाथी की रक्षा की थी?
7.   पहले पद में मीरा कृष्ण से क्या प्रार्थना कर रही हैं?
8.   नरसिंह भगवान् ने किसकी रक्षा की थी?   
9.   मीरा कृष्ण से मिलने के लिए क्या पहनकर जाना चाहती हैं?
1 Mark Answers
1.   मीरा नेहरिशब्द का प्रयोगकृष्णके लिए किया है।
2.   श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की लाज उनका वस्त्र बढ़ाकर बचाई थी। 
3.   मीरा कृष्ण से उन्हें अपनी सेविका बनाने की प्रार्थना करती हैं।
4.   मीरा कृष्ण की लीलाओं का गुणगान वृन्दावन की गलियों में करना चाहती है।
5.   मीरा के पद राजस्थानी मिश्रित ब्रजभाषा में रचे गए हैं।
6.   भगवान् ने मगरमच्छ से हाथी की रक्षा की थी।
7.   पहले पद में मीरा कृष्ण से लोगों की पीड़ा हरने की प्रार्थना कर रही है।
8.   नरसिंह भगवान् ने भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी।
9.   मीरा कृष्ण से मिलने के कुसुम्बी साड़ी पहनकर जाना चाहती हैं।

Comments