Dayari Ka Ek Panna डायरी का एक पन्ना 1 MARK QUESTIONS ANSWERS


1 Mark Questions
1.   सुभाष बाबू के जुलूस का भार किस पर था?
2.   विद्यार्थी संघ के मंत्री अविनाश बाबू के झंडा गाड़ने पर क्या प्रतिक्रिया हुई?
3.   लड़कियों ने झंडोत्सव कहाँ मनाया?
4.   मारवाड़ी बालिका विद्यालय में मनाए जाने वाले झंडोत्सव में कौन-कौन शामिल हुआ?
5.   राष्ट्रीय झंडा कहाँ-कहाँ फहराया जा रहा था?
6.   डायरी का एक पन्नापाठ में किस दिन का वर्णन है ?
7.   लोग अपने-अपने मकानों सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर किस बात का संकेत देना चाहते थे?
8.   डायरी का एक पन्नाके लेखक का नाम बताइए 
9.   मोनुमेंट पर झंडा फहराने का समय क्या था ?

1 Mark Answers
1.   सुभाष बाबू के जुलूस का भार पूर्णोदास पर था
2.   विद्यार्थी संघ के मंत्री अविनाश बाबू के झंडा गाड़ने पर यह प्रतिक्रिया हुई कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और लोगों को मार-पीट कर हटा दिया 
3.   लड़कियों ने झंडोत्सव मारवाड़ी बालिका विद्यालय में झंडोत्सव मनाया
4.   मारवाड़ी बालिका विद्यालय में मनाए जाने वाले झंडोत्सव में जानकी देवी, मदालसा जैसी प्रसिद्ध समाजसेविका शामिल थीं
5.   कोलकाता के बड़े बाजार के प्रायः सभी मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहराया गया था
6.   डायरी का एक पन्नापाठ में २६ जनवरी १९३१ के दिन का वर्णन है
7.   लोग अपने-अपने मकानों सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर इस बात का संकेत देना चाहते थे कि मानो उन्हें स्वतंत्रता मिल गई हो
8.   डायरी का एक पन्नाके लेखक का नामश्री सीताराम सेकसरियाहै
9.   मोनुमेंट पर झंडा फहराने का समय २६ जनवरी १९३१ को शाम के ठीक बजकर २४ मिनट था

Comments