ANTON CHEKHAV - GIRGIT अंतोन चेखव — गिरगिट CLASS X HINDI B 2 MARKS QUESTIONS ANSWERS


2 Marks Questions
1.    गिरगिटकहानी के आधार पर कुत्ते के विषय में बताइए। 
2.    भीड़ ख्यूक्रिन पर क्यों हँसने लगी?
3.    ओचुमेलॉव ने जनरल साहब के पास यह सन्देश क्यों भिजवाया होगा किउनसे कहना कि यह मुझे मिला और मैंने इसे वापस भेजा है”?
4.    किसी कील-वील से उँगली छील ली होगी’- ऐसा ओचुमेलॉव ने क्यों कहा?
5.    ख्यूक्रिन का यह कहना किमेरा एक भाई भी पुलिस में है...’ समाज की किस वास्तविकता की और संकेत करता है?
6.    येल्दीरीन ने ख्यूक्रिन को दोषी ठहराते हुए क्या कहा?
7.    कुत्ता क्यों किकिया रहा था?  
8.    ख्यूक्रिन ने मुआवजा पाने के लिए क्या दलील दी?
9.    कुत्ते के बारे में बावर्ची ने क्या बताया?


2 Marks Answers
1.   गिरगिटकहानी के आधार पर हम कुत्ते के विषय में कह सकते हैं कि कुत्ता तीन टाँगों के बल रेंगता हुआ ,अपनी अगली टाँगें पसारे, नुकीले मुँह और पीठ पर फैले पीले दागवाला, अपराधी-सा नज़र आता, ऊपर से नीचे तक कांपता पसरा हुआ सफ़ेद बारज़ोई पिल्ला था। उसकी आंसुओं से सनी आँखों में संकट और आतंक की गहरी छाप थी।
2.   भीड़ ख्यूक्रिन की लाचारी पर हँसने लगी। क्योंकि पहले इन्स्पेक्टर ओचोमेलोव उसे कुत्ते के मालिक से हर्जाना दिलवाने का आश्वासन देता और बाद में जब उसे पता चलता है कि कुत्ता उसके अधिकारी जनरल झिंगालॉव के भाई का है तो वह कुत्ते को वापस भेज देता है। और ख्यूक्रिन को ही दोषी बताकर उसे देख लेने की धमकी देता हुआ चला जाता है तो भीड़ उसे बेबस मानकर उसकी लाचारी पर हँस देती है
3.   ओचुमेलॉव एक चापलूस और अवसरवादी व्यक्ति था वह अपने अधिकारी को यह दिखाना चाहता होगा कि वह उनका हितैषी है। उसे अपने अधिकारी के हित की चिंता है। वह अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह पूरी सजगता और तत्परता से कर रहा है। अपने अधिकारी पर अपना अच्छा प्रभाव डालने के उद्देश्य से उसने यह सन्देश भिजवाया होगा किउनसे कहना कि यह मुझे मिला और मैंने इसे वापस भेजा है
4.   ख्यूक्रिन की उँगली में कुत्ते ने काट खाया था। और वह ओचुमेलॉव से इस कुत्ते के मालिक से हर्जाना दिलवाए जाने की माँग कर रहा था। ओचुमेलॉव ने इसके लिए हामी भी भर दी थी। परंतु जैसे ही उसे पता चला कि कुत्ता उसके उच्च अधिकारी जनरल झिंगालॉव का है। उसके सम्मुख समस्या उत्पन्न हो गई कि अपने अधिकारी को दोषी कैसे ठहराए। तब उसने ख्यूक्रिन को दबाने के लिए उसे झूठा साबित करना चाहा। और यह कहा किकिसी कील-वील से उँगली छील ली होगी
5.   ख्यूक्रिन का यह कहना किमेरा एक भाई भी पुलिस में है..’ समाज में व्याप्त भाई-भतीजावाद की और संकेत करता है। इससे पता चलता है कि समाज में दूसरों को भयभीत करने के लिए पुलिस का सहारा लिया जाता है। लोगों पर प्रभाव डालने के लिए पुलिस वालों से अपना नाता जोड़ा जाता है। पुलिस वाले भी उनसे सहानुभूति रखते हैं जिनका रिश्तेदार पुलिस में हो और उसका पक्ष लेते हैं
6.   येल्दीरीन ने ख्यूक्रिन को दोषी ठहराते हुए कहा कि यह ख्यूक्रिन हमेशा कोई न कोई शरारत करता रहता है। इसी ने जलती हुई सिगरेट से इस कुत्ते की नाक जला डाली होगी। वरना यह कुत्ता बेवकूफ है क्या जो काट खाएगा ।

7.   कुत्ते ने ख्यूक्रिन की उँगली में काट खाया था। जिस पर क्रोधित होकर ख्यूक्रिन ने कुत्ते को पिछली टांग से पकड़ लिया था। कुत्ता तीन टाँगों पर घिसट रहा था इसलिए वह किकिया रहा था।
8.   ख्यूक्रिन  ने  मुआवजा  पाने  के  लिए  निम्नलिखित  दलील  दीं-
  • वह  कामकाजी  आदमी  है।  उसका  काम  पेचीदा  किस्म  का  है।  उँगली  घायल  होने  के  कारण  वह  काम  नहीं  कर  पाएगा।  उसके  काम  का  नुकसान  होगा।
  • कुत्ते  को  आवारा  खुला  छोड़  देने  के  लिए  इसके  मालिक  को  सज़ा  मिलनी  चाहिए।
9.   कुत्ते के बारे में जनरल साहब के बावर्ची ने बताया कि ऐसा कुत्ता उसने कई ज़िंदग़ियों में नहीं देखा है। यह जनरल झिंगालॉव का कुत्ता नहीं है। उनके भाई वाल्दीमीर इवानिच का है,जो अभी पधारे हैं।

Comments