Tujhe Bata Doon By Avinash Ranjan Gupta


तुझे बता दूँ मैं  
तुझे बता दूँ मैं,
तुझे जता दूँ मैं,
मगर डर लगता है,   
न तुझे सता दूँ मैं।    
मोहब्बत है कितनी,
मेरे हमदम तुमसे,
जो तू पूछे तो,
बयाँ करूँ दिल से।     
खुदा से साज़िश है,
मेरी गुज़ारिश है,
मेरे दिल की सुन ले तू,
ये मेरी ख्वाइश है।  
खता नहीं दिल की,
पता है बस इतना,      
अता ये दिल मेरा,
हुआ है बस तेरा।
तुझे बता दूँ मैं,
तुझे जता दूँ मैं,
मगर डर लगता है,   
न तुझे सता दूँ मैं।    
  
                                                        अविनाश रंजन गुप्ता

Comments