क्रिया-संबंधी अशुद्धियाँ


क्रिया-संबंधी अशुद्धियाँ
(1) वह कुर्ता डालकर गया है।
(2) पगड़ी ओढ़कर आओ।
(3) वह लड़का मोटर हाँक सकता है।
(4) छोटी उम्र शिक्षा लेने के लिए है।
(5) वे दस-बारह पशु उठा ले गए।
(6) राधा ने माला सी ली।
(7) अपना हस्ताक्षर लगा दो
(8) उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया।
(9) हमें यह सावधानी लेनी होगी।
(10) वहाँ घना अँधेरा घिरा था। 


उत्तर
(1) वह कुर्ता डालकर गया है। (पहनकर)
(2) पगड़ी ओढ़कर आओ। (बाँधकर)
(3) वह लड़का मोटर हाँक सकता है। (चला)
(4) छोटी उम्र शिक्षा लेने के लिए है। (पाने)
(5) वे दस-बारह पशु उठा ले गए। (हाँक)
(6) राधा ने माला सी ली। (गूँथ)
(7) अपना हस्ताक्षर लगा दो (कर)
(8) उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया। (किया)
(9) हमें यह सावधानी लेनी होगी। (बरतनी)
(10) वहाँ घना अँधेरा घिरा था। (छाया)

Comments