तद्धित प्रत्यय


तद्धित प्रत्यय
            वे प्रत्यय जो धातु को छोड़कर अन्य शब्दों- संज्ञा, सर्वनाम विशेषण में जुड़ते हैं, तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं। तद्धित प्रत्यय से बने शब्द तद्धितांत शब्द कहलाते हैं। जैसे- सेठ + आनी = सेठानी। यहाँ आनी तद्धित प्रत्यय हैं तथा सेठानी तद्धितांत शब्द है।
क्रम
प्रत्यय
शब्द
उदाहरण
1
आइ
पछताना, जगना
पछताइ, जगाइ
2
आइन
पण्डित, ठाकुर
पण्डिताइन, ठकुराइन
3
आई
पण्डित, ठाकुर, लड़, चतुर, चौड़ा
पण्डिताई, ठकुराई, लड़ाई, चतुराई, चौड़ाई
4
आनी
सेठ, नौकर, मथ
सेठानी, नौकरानी, मथानी
5
आयत
बहुत, पंच, अपना
बहुतायत, पंचायत, अपनायत
6
आर/आरा
लोहा, सोना, दूध, गाँव
लुहार, सुनार, दुधार, गँवार
7
आहट
चिकना, घबरा, चिल्ल, कड़वा
चिकनाहट, घबराहट, चिल्लाहट, कड़वाहट
8
इल
फेन, कूट, तन्द्र, जटा, पंक, स्वप्न, धूम
फेनिल, कुटिल, तन्द्रिल, जटिल, पंकिल, स्वप्निल, धूमिल
9
इष्ठ
कन्, वर्, गुरु, बल
कनिष्ठ, वरिष्ठ, गरिष्ठ, बलिष्ठ
10
सुन्दर, बोल, पक्ष, खेत, ढोलक, तेल, देहात
सुन्दरी, बोली, पक्षी, खेती, ढोलकी, तेली, देहाती
11
ईन
ग्राम, कुल, रंग  
ग्रामीण, कुलीन, रंगीन  
12
ईय
भवत्, भारत, पाणिनी, राष्ट्र
भवदीय, भारतीय, पाणिनीय, राष्ट्रीय
13
बच्चा, लेखा, लड़का
बच्चे, लेखे, लड़के
14
एय
अतिथि, अत्रि, कुंती, पुरुष, राधा
आतिथेय, आत्रेय, कौंतेय, पौरुषेय, राधेय
15
एल
फुल, नाक
फुलेल, नकेल
16
ऐत
डाका, लाठी
डकैत, लठैत
17
एरा/ऐरा
अंध, साँप, बहुत, मामा, काँसा, लुट
अँधेरा, सँपेरा, बहुतेरा, ममेरा, कसेरा, लुटेरा
18
ओला
खाट, पाट, साँप
खटोला, पटोला, सँपोला
19
औती
बाप, ठाकुर, मान
बपौती, ठकरौती, मनौती
20
औटा
बिल्ला, काजर
बिलौटा, कजरौटा
21
धम, चम, बैठ, बाल, दर्श, ढोल
धमक, चमक, बैठक, बालक, दर्शक, ढोलक
22
कर
विशेष, ख़ास
विशेषकर, ख़ासकर
23
का
खट, झट
खटका, झटका
24
जा
भ्राता, दो
भतीजा, दूजा
25
ड़ा, ड़ी
चाम, बाछा, पंख, टाँग
चमड़ा, बछड़ा, पंखड़ी, टँगड़ी
26
रंग, संग, खप
रंगत, संगत, खपत
27
तन
अद्य
अद्यतन
28
तर
गुरु, श्रेष्ठ
गुरुतर, श्रेष्ठतर
29
तः
अंश, स्व
अंशतः, स्वतः
30
ती
कम, बढ़, चढ़
कमती, बढ़ती, चढ़ती                
31
ईला     
बर्फ़, पत्थर, चमक         
बर्फ़ीला, पथरीला, चमकीला                             
32
सुंदर, मधुर, दिति, ग्राम
सौन्दर्य, माधुर्य, दैत्य, ग्राम्य
33
इक      
तर्क, भूत, उद्योग,इतिहास
तार्किक, भौतिक, औद्योगिक, ऐतिहासिक
34
ता
महान, नम्र, वीर, शत्रु
महानता, नम्रता, वीरता, शत्रुता                
35
वसुदेव, मनु, कुरु, पांडु, निशा
वासुदेव, मानव, कौरव, पांडव, नैश 
36
हरा
सोना, एक, दो
सुनहरा, इकहरा, दुहरा

Comments