Accessible India


एक्सेसिबल इंडिया कैंपेन या सुगम्य भारत अभियान
     भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद भारत के चौमुखी विकास के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं और अनेक अभियान भी चलाए हैं जिसमें एक्सेसिबल इंडिया कैंपेन या सुगम्य भारत अभियान, भारत सरकार द्वारा अलग-तरह से सक्षम व्यक्तियों के साथ समान व्यवहार करने के लि शुरू की ग पहल है। ये कार्यक्रम असक्षम अनुकूल (Disable suited) इमारतें और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बनाने के लि शुरू  किया गया है। ये 3 दिसंबर 2015 को नई दिल्ली में शुरू किया गया। ये कार्यक्रम असक्षम या विकलांग लोगों के लिसमर्पित हैं। यही कारण हैं कि इसे अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विकलांगों और असक्षमों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सुलभ आसान पहुँच प्रदान करना है।  पूरे भारत में लगभग पचास प्रतिशत सरकारी इमारतों और 25 प्रतिशत सरकारी परिवहनों, वाहनों को 2016 के अंत और 2017 के मध्य तक विकलांगों के अनुकूल बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इस कार्यक्रम के बारे में बड़े लक्ष्यों के साथ आगे का विकास बाद के वर्षों में ज़ारी रखा जाएगा। 2018 तक, लगभग समग्र वातावरण विकलांग लोगों के लिए और अधिक व्यापक हो जाने का अनुमान लगाया गया था। ये अनुमान लगाया गया था कि जुलाई 2016 तक देश में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन विकलांग के उपयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएँगे। ये उन्हें अन्य सामान्य जनता की तरह समान अवसर प्रदान करेगी। विकलांग और असक्षम लोगों को औद्योगिक क्षेत्र में लाने के लिए ये सरकार द्वारा उठाया गया बहुत बड़ा कदम है जो दोतरफा फायदा रखता हैं विकलांगों की आजीविका वृद्धि और देश का आर्थिक विकास।

Comments