Prashn 2

लिखित
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25—30 शब्दों में) लिखिए -
1. वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?
2. सआदत अली कौन थाउसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा?
3. सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?
4. कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफ़ाज़त कैसे की?
5. सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्काबक्का रह गया?

1.    उत्तर - वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद आ जाती थी क्योंकि दोनों  जाँबाज थे। आत्म-सम्मान और स्वांभिमान की भावना उन दोनों में कूट-कूट कर भरी हुई थी। दोनों को लोगों की सहानुभूति प्राप्त थी। 
2.    उत्तर- सदाअत अली  वज़ीर अली का रिश्ते में चाचा और वास्तव में दुश्मन था। वह आसिफउददौला का भाई था। नवाब  आसिफउददौला के यहाँ लड़का होने की कोई भी उम्मीद नहीं थी। जब वज़ीर अली की पैदाइश हुई तो सदाअत अली ने उसे अपनी मौत मान ली। सदाअत अली खुद को आसिफउददौला के बाद अवध का नवाब समझ रहा था। पर वज़ीर अली के कारण उसका दावा कमज़ोर पड़  जा रहा था।
3.    उत्तर- कर्नल ने छल एवं बल का प्रयोग करके सदाअत अली को अवध के तख़्त पर बिठा दिया। सदाअत अली कर्नल का दोस्त था और ऐश पसंद आदमी भी इसलिए उसने कर्नल को अपनी आधी जायदाद दे दी और दस लाख नकद। जिससे अब दोनों मज़े में रहते हैं।
4.    उत्तर- कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली अपनी हिफाज़त के लिए अपने साथियों के आजमगढ़ की तरफ़ भाग गया। वहाँ के हुक्मरां ने उसे घागरा तह पहुँचा दिया। अब वह अफगानिस्तान के बादशाह शाहे ज़मा को हिंदुस्तान पर हमला करने की दावत दे रहा है और स्वयं नेपाल पहुँचने की कोशिश कर रहा है।


5.    उत्तर- सवार के जाने के बाद कर्नल को जिस बात की जानकारी हुई उससे वह हक्का-वक्का रह गया और यह लाज़िमी भी था। कर्नल अपनी फ़ौज के साथ जिस शख़्स को पकड़ने के लिए दिन-रात एक कर रहे थे वह खुद उसके खेमे में आकार दस कारतूस लेकर चलता बना।

Comments