Prashn 1

मौखिक
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एकदो पंक्तियों में दीजिए-
1-‘तीसरी कसम’ फ़िल्म को कौनकौन से पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है?
- शैलेंद्र ने कितनी फ़िल्में बनाईं?
3 - राजकपूर द्वारा निर्देशित कुछ फ़िल्मों के नाम बताइए।
4 -‘तीसरी कसम’ फ़िल्म के नायक व नायिकाओं के नाम बताइए और फ़िल्म में इन्होंने किन पात्रों का अभिनय किया है?
5 - फ़िल्म ‘तीसरी कसम’ का निर्माण किसने किया था?
6 - राजकपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ के निर्माण के समय किस बात की कल्पना भी नहीं की थी?
7 - राजकपूर की किस बात पर शैलेंद्र  का चेहरा मुरझा गया?
8 - फ़िल्म समीक्षक राजकपूर को किस तरह का कलाकार मानते थे?

1.  -‘तीसरी कसम’ फ़िल्म को राष्ट्रपति स्वर्णपदकबंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएसन द्वारा  सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया और मास्को फ़िल्म फेस्टिवल में भी इस फ़िल्म को  पुरस्कार मिला।    
2.  शैलेंद्र ने मात्र एक फ़िल्म तीसरी कसम’ बनाई।  
3.  राजकपूर ने संगममर नाम जोकरअजंतामैं और मेरा दोस्तसत्यम् शिवम् सुंदरम् इत्यादि फ़िल्में बनाईं ।   
4.  इस फ़िल्म में राजकपूर ने हीरामन और वहीदा रहमान ने हीराबाई की भूमिका निभाई। ।   
5.  फ़िल्म ‘तीसरी कसम’ का निर्माण शैलेंद्र ने किया था   
6.  राजकपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ के निर्माण के समय यह सोचा भी नहीं था कि फ़िल्म का एक ही भाग बनाने में छह वर्षों का समय लग जाएगा।     
7.  तीसरी कसम’ की कहानी सुनने के बाद जब राजकपूर ने गंभीरतापूर्वक अपने मेहनताने की अग्रिम राशि माँगी तो शैलेंद्र का चेहरा मुरझा गया। उन्हें अपने मित्र राजकपूर से ऐसी उम्मीद नहीं थी। 
8.  फ़िल्म समीक्षक राजकपूर को उत्कृष्ट कलाकार मानते थे। वे मानते थे कि राजकपूर आँखों से बात करने वाले कलाकार हैं। 



Comments