Prashn 1

मौखिक
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एकदो पंक्तियों में दीजिए-
I 1 - शुद्ध सोना और गिन्नी का सोना अलग क्यों होता है?
2 - प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट किसे कहते हैं?
3 - पाठ के संदर्भ में शुद्ध आदर्श क्या है?
II 4 - लेखक ने जापानियों के दिमाग में ‘स्पीड’ का इंजन लगने की बात क्यों कही है?
5 - जापानी में चाय पीने की विधि को क्या कहते हैं?
6 - जापान में जहाँ चाय पिलाई जाती हैउस स्थान की क्या विशेषता है?
1.            उत्तर- शुद्ध सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है और गिन्नी के सोने में थोड़ा-सा ताँबा मिलाया हुआ होता है। इस मिलावट से सोना अधिक मजबूत और चमकीला बन जाता है।
2.            उत्तर- प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट उसे कहते हैं जिसमें व्यावहारिकता का मिश्रण होता है।   ये लोग आदर्शवादी तो होते हैं मगर इनमें व्यावहारिकता का भी पुट होता है।
3.            उत्तर- पाठ के संदर्भ में शुद्ध आदर्श वह है जो आदर्श को व्यावहारिकता के स्तर पर नहीं उतरने देते बल्कि  व्यावहारिकता को आदर्श के स्तर तक ले जाते हैं।
4.            उत्तर- लेखक ने जापानियों के दिमाग में स्पीड का इंजन लगने की बात की है क्योंकि जापानी प्रगति और विकास की राह में अमेरिका से आगे निकालने की होड़ में दिन-रात लगे हुए हैं। 
5.            उत्तर- जापानी में चाय पीने की विधि  को चा-नो-यू कहते हैं । 
6.            उत्तर- जापान में जहाँ चाय पिलाई जाती है, उस स्थान की विशेषता है कि वहाँ पूर्ण शांति होती है,  उस स्थान की सज्जा पारंपरिक होती है। अत्यंत ही गरिमापूर्ण पद्धति से चाय बनाई अथवा दी जाती है और वहाँ तीन आदमियों से ज़्यादा को प्रवेश नहीं मिलता है।

Comments