Prashn 1

1 -निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
(क) नदी का किनारों से कुछ कहते हुए बह जाने पर गुलाब क्या सोच रहा हैइससे संबंधित पंक्तियों को लिखिए।
(ख) जब शुक गाता हैतो शुकी के हृदय पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(ग) प्रेमी जब गीत गाता हैतब प्रेमिका की क्या इच्छा होती है?
(घ) प्रथम छंद में वर्णित प्रकृतिचित्रण को लिखिए।
(ङ) प्रकृति के साथ पशुपक्षियों के संबंध की व्याख्या कीजिए।
(च) मनुष्य को प्रकृति किस रूप में आंदोलित करती हैअपने शब्दों में लिखिए।
(छ) सभी कुछ गीत हैअगीत कुछ नहीं होता। कुछ अगीत भी होता है क्यास्पष्ट कीजिए।
(ज) गीतअगीत’ के केंद्रीय भाव को लिखिए।
1.     तट पर एक गुलाब सोचता,
          देते स्वर यदि मुझे विधाता,
          अपने पतझर के सपनों का
          मैं भी जग को गीत सुनाता।
2.     शुक अपना प्रेम प्रकट करने के लिए गीत गाता है। उसके गीत से शुकी के हृदय में भी प्रेम उमड़ने लगता है वह भी गीत गाना चाहती है परंतु उसके मन में उठने वाले गीत  प्रेम और वात्सल्य में डूबकर रह जाते हैं।     
3.     प्रेमी जब गीत गाता हैतब प्रेमिका की इच्छा होती है कि वह भी उस गीत की पंक्ति बन जाए। उस आल्हा-गीत को सुनकर वह मंत्र-मुग्ध हो जाती है।   
4.     प्रथम छंद में कवि यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि गीत और अगीत दोनों में से कौन सुंदर हैनदी जब बहती है तो अपने स्वरों से किनारों को अपनी विरह की पीड़ा कहती जाती है। उसी तट पर गुलाब यह सोचने लगता है कि अगर ईश्वर मुझे भी  स्वरों का वरदान दिए होते तो मैं भी दुनिया को पतझड़ के दुख भरे दिनों की पीड़ा सुना पाता।     
5.     वास्तव में प्रकृति की सुंदरता पशु-पक्षियों से ही है दूसरी तरफ प्रकृति की सुंदरता पशु-पक्षियों को गुनगुनाने तथा चहचहाने के लिए आकुल कर देती है।  प्रकृति का पशु-पक्षियों के साथ अनोखा संबंध हैं। इन पशु-पक्षियों ने कभी भी कोई भी कार्य प्रकृति के विरोध में नहीं किया है। ये सारे पशु –पक्षी प्रकृति के नियमों का पालन करते हैं।  प्रकृति को इन  पशु-पक्षियों से कोई भी खतरा नहीं है और ऐसे में  प्रकृति और  इन  पशु-पक्षियों के बीच बहुत ही गहरा संबंध स्थापित हो जाता है। । 
6.     मनुष्य को प्रकृति अनेक रूपों में आंदोलित करती है। प्रकृति की स्वच्छता और सुंदरता मनुष्य को घंटो-घंटों तक उसे निहारने के लिए बाध्य कर देती है। प्रकृति के उपादानों में संगीत है जिसे हम बहती हवा और नदियोंसागर तथा झरनों के जल में सुन सकते हैं। इंद्रधनुष की सतरंगी सुंदरता और क्षितिज क मनमोहक दृश्य सभी मानव को आंदोलित कर ही देता है। 
7.     जी हाँअगीत होता है। जब हम अपने मन के भावों को वाणी देकर प्रेषित कर देते हैं तो वह गीत है परंतु जब हम उसे अपने हृदय में ही विलीन कर देते हैं पर उसका सुख हमारी मुख मुद्रा में प्रतिफलित होने लगता है तो वह अगीत कहलाता है। इस कविता में भी गुलाबशुकी और प्रेमिका अगीत के ही उदाहरण हैं।  
8.     गीत-अगीत का केंद्रीय भाव यह है कि जिस भाव या विचार को स्वरों के माध्यम से अभिव्यक्त किया जा सके उसे गीत कहते हैं पर कभी-कभी स्थिति ऐसी भी आ जाती है कि हम भाव या प्रेम का रसास्वादन करते हैं फिर भी कुछ न बोलकर सब अपने हृदय में समाहित कर लेते हैं। ऐसी स्थिति अगीत कहलाती है। ऐसी अवस्था में यह निर्णय कर पाना जटिल हो जाता है कि गीत और अगीत में से ज़्यादा कौन सुंदर है?

Comments