Bhasha Karya

कविता का सौंदर्य
1.    इस कविता में मानवीकरण अलंकार का प्रयोग किस प्रकार किया गया है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- इस कविता में पर्वतों का आँखें फाड़कर देखना, झरनों का गाना गाना, पेड़ों का चिंतातुर होना, शाल के पेड़ों का डर जाना ये सब मानवीय क्रियाएँ हैं। यहाँ प्रकृति में मानवीय गुणों का आरोप है। अतः यहाँ मानवीकरण अलंकार है। 
2. आपकी दृष्टि में इस कविता का सौंदर्य इनमें से किस पर निर्भर करता है -
(क) अनेक शब्दों की आवृत्ति पर।
(ख) शब्दों की चित्रमयी भाषा पर।
(ग) कविता की संगीतात्मकता पर।
उत्तर -  (ग) कविता की संगीतात्मकता पर।
3. कवि ने चित्रात्मक शैली का प्रयोग करते हुए पावस ऋतु का सजीव चित्र अंकित किया है। ऐसे स्थलों को छाँटकर लिखिए।
उत्तर - अपने सहस्र दृगसुमन फाड़, अवलोक रहा है बारबार

        उड़ गया, अचानक लो, भूधर   फड़का अपार पारद· के पर!

Comments