Prashn 3

लिखित
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-
1 - पंजाब में फ़ौजी शासन ने क्या कहर बरसाया?
2 - महादेव जी के किन गुणों ने उन्हें सबका लाड़ला बना दिया था?
3 - महादेव जी की लिखावट की क्या विशेषताएँ थीं?

1.    पंजाब में फ़ौजी शासन ने यह कहर बरसाया कि  पंजाब के अधिकतर नेताओं को गिरफ़्तार करके फ़ौजी कानून के तहत उम्रकैद की सज़ाएँ देकर कालापानी भेज दिया गया। लाहौर के मुख्य राष्ट्रीय अंग्रेज़ी दैनिक पत्र ‘ट्रिब्यून’ के संपादक श्री कालीनाथ राय को 10 साल की जेल की सज़ा मिली और वहाँ के बाशिंदों पर तरह-तरह के अत्याचार किए गए। 
2.    महादेव गांधीजी के सहयोगी थे। महादेवजी  देशविदेश के अग्रगण्य समाचारपत्रजो आँखों में तेल डालकर गांधीजी की प्रतिदिन की गतिविधियों को देखा करते थे और उन पर बराबर टीकाटिप्पणी करते रहते थेउनको आड़े हाथों लेने वाले लेख भी समयसमय पर लिखा करते थे। महादेवजी ब्रिटिश समाचारपत्रों की परंपराओं को अपनाते हुए अपने  विरोधियों को शिष्टता के साथ जवाब देते थे। इन सब गुणों ने तीव्र मतभेदों और विरोधी प्रचार के बीच भी देशविदेश के सारे समाचारपत्रों की दुनिया में और एंग्लोइंडियन समाचारपत्रों के बीच भी व्यक्तिगत रूप से एम -डी - को सबका लाड़ला बना दिया था।
3.    महादेवजी की लिखावट बहुत सुंदर थी।  पूरे भारतवर्ष में उनका कोई सानी नहीं था। वाइसराय के नाम जाने वाले गांधीजी के पत्र हमेशा महादेव की लिखावट में जाते थे। उन पत्रों को देखदेखकर दिल्ली और शिमला में बैठे वाइसराय लंबी साँसउसाँस लेते रहते थे। वे तेज़ गति से लिख सकते थे बिना किसी त्रुटि के।उनके लिखे लेख, टिप्पणियाँ, पत्र और गांधीजी के व्याख्यान सबके के सब ज्यों के त्यों प्रकाशित होते थे जिन्हें पढ़कर लोग मंत्र-मुग्ध हो जाया करते थे।

Comments