झुग्गी-झोंपड़ियों के सर्वेक्षण पर एक रिपोर्ट By Avinash Ranjan Gupta

राँची में झुग्गी-झोंपड़ियों के सर्वेक्षण के लिए बनी समिति की ओर से प्रतिवेदन तैयार कीजिए।
झुग्गी-झोंपड़ियों के सर्वेक्षण के लिए गठित समिति निम्नलिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करती है –
राँची में मुख्यत: पाँच क्षेत्रों में लगभग-3500 झुग्गी-झोंपड़ियाँ हैं। ये क्षेत्र हैं- बरियातु रोड, पंडरीपानी, हटिया, खान नगर और धुरवा।
इनमें से लगभग 2500 झुग्गियाँ 25 से 30 वर्ष पुरानी हैं।
इन झुग्गी-झोंपड़ियों में लगभग 21 हज़ार लोग रहते हैं। जिनमें से लगभग 9000 हज़ार पुरुष, 7500 हज़ार महिलाएँ और 4500 हज़ार बच्चे हैं।
कुछ आबादी के पास न ही पहचान पत्र है और न ही आधार कार्ड।
कुछ बच्चे विद्यालय न जाकर भिक्षावृत्ति, कचरा बीनना अथवा अन्य कार्य में लगे हुए हैं।
इनमें से कुछ अधेड़ उम्र के व्यक्ति विभिन्न जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त हैं।
अतः समिति निम्नलिखित सुझाव देती है –
1.झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले व्यक्तियों के पुनर्वास का प्रबंध किया जाए।
2.पुनर्वास का प्रबंध हो जाने पर इन झुग्गी-झोंपड़ियों को ध्वस्त कर दिया जाए।
3.पुनः झुग्गी-बनाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
4.झुग्गी-झोंपड़ियों के निवासियों की स्वास्थ्य रक्षा हेतु उचित कदम उठाए जाएँ तथा आयुष्मान योजना का लाभ दिलाया जाए।
5.झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा का प्रबंध किया जाए।
6. कौशल विकास अभियान के तहत यहाँ के युवाओं को उचित अवसर प्रदान किए जाएँ।
दिनांक- 20 अक्टूबर, 2019
श्री अविनाश रंजन गुप्ता (अध्यक्ष)
श्री ज्ञानरंजन पाढी (सदस्य)
श्रीमती अरुणा राजपूत (सदस्य)
सुश्री रंजना राधेश्याम गहलौत (सदस्य)
श्री वेणु गोपाल नायर (सदस्य)

Comments

Popular Posts