चतुर्थ विश्व हिंदी सम्मेलन By Avinash Ranjan Gupta


चतुर्थ विश्व हिंदी सम्मेलन 
चौथे विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 17 साल बाद मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 1993 तक आयोजित किया गया। इस बार के आयोजन का उत्तरदायित्व मॉरीशस के कला-संस्कृति मंत्री श्री मुक्तेश्वर चुनी ने सम्हाला था। सम्मेलन में मॉरीशस के अतिरिक्त लगभग 200 विदेशी प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
सम्मेलन में पारित किये गए प्रस्ताव थे-
  1. विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस में स्थापित किया जाए।
  2. भारत में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए।
  3. विभिन्न विश्वविद्यालयों में हिंदी पीठ खोले जाएँ
  4. भारत सरकार विदेशों से प्रकाशित दैनिक समाचार-पत्र, पत्रिकाएं, पुस्तकें प्रकाशित करने में सक्रिय सहयोग करे।

Comments

Popular Posts