षष्ठ विश्व हिंदी सम्मेलन BY AVINASH RANJAN GUPTA


षष्ठ विश्व हिंदी सम्मेलन 
छठा विश्व हिंदी सम्मेलन लंदन में यू के हिंदी समिति, गीतांजलि बहुभाषी समुदाय और बर्मिंघम भारतीय भाषा संगम ने मिलजुल कर 14 सितंबर से 18 सितंबर  1999 तक आयोजित किया। सम्मेलन का केंद्रीय विषय था - हिंदी और भावी पीढ़ी। यह  सम्मेलन हिंदी को राजभाषा बनाए जाने के 50वें वर्ष में आयोजित किया गया और यही वर्ष संत कबीर की छठी जन्मशती का भी था। सम्मेलन में 21 देशों के 700 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
सम्मेलन में पारित किये गए प्रस्ताव थे-
  1. मॉरीशस सरकार अन्य हिंदी-प्रेमी सरकारों से परामर्श कर शीघ्र विश्व हिंदी सचिवालय स्थापित करे।
  2. हिंदी को संयुक्त राष्ट्र में मान्यता दी जाए।
  3. नई पीढ़ी में हिंदी को लोकप्रिय बनाने के लिए आवश्यक पहल की जाए।
  4. भारत सरकार विदेश स्थि‍त अपने दूतावासों को निर्देश दे कि वे भारतवंशियों की सहायता से विद्यालयों में एक भाषा के रूप में हिंदी शिक्षण की व्यवस्था करवाएँ।

Comments

Popular Posts