तू अपनी सुन Tu Apni Sun


तू अपनी सुन
तू अपनी खूबियाँ ढूँढ़ ....
कमियाँ निकालने के लिए
लोग हैं।
अगर रखना ही है कदम....
तो आगे रख ,
पीछे खींचने के लिए
लोग हैं।
सपने देखने ही है .....
तो ऊँचे देख ,
नीचा दिखाने के लिए
लोग हैं।
अपने अंदर
जुनून की चिंगारी भड़का,
जलने के लिए
लोग हैं।
अगर बनानी है.....
तो यादें बना ,
बातें बनाने के लिए
लोग हैं।
प्यार करना है....
तो खुद से कर,
दुश्मनी करने के लिए
लोग हैं।
रहना है....
तो बच्चा बनकर रह ,
समझदार बनाने के लिए
लोग हैं।
भरोसा रखना है....
तो खुद पर रख,
शक करने के लिए
लोग हैं।
तू बस सवार ले खुद को...
आईना दिखाने के लिए
लोग हैं।
खुद की अलग पहचान बना....
भीड़ में चलने के लिए
लोगहैं।
तू कुछ करके
दिखा दुनिया को......
बस कुछ करके दिखा ,
तालियाँ बजाने के लिए
लोग हैं।

Comments