हिंदी में सर्वप्रथम (First In Hindi) By Avinash Ranjan Gupta


हिंदी में सर्वप्रथम (First In Hindi)
अपभ्रंश के प्रथम महाकवि
स्वयंभू
अपभ्रंश का प्रथम कड़वक बद्ध (7 चौपाई के बाद एक दोहा का क्रम) रचना
पउम चरि (स्वयंभू)
अपभ्रंश के प्रथम ऐतिहासिक वैयाकरण
हेमचंद्र
हिंदी के प्रथम कवि
सरहपा (9वीं सदी)
हिंदी में चौपाई-दोहा का सर्वप्रथम प्रयोग
सरहपा
हिंदी की प्रथम रचना
श्रावकाचार (देवसेन कृत)
हिंदी साहित्य की प्रथम रचना
पृथ्वीराज रासो (चंदबरदाई)
हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य
पृथ्वीराज रासो
हिंदी काव्य में प्रथम बारहमासा वर्णन का प्रथम प्रयोग
बीसलदेव रासो(नरपति नाल्ह)
किसी भारतीय भाषा में रचित इस्लाम धर्मावलंबी कवि की प्रथम रचना
संदेश रासक (अब्दुर रहमान)
अवहट्ठ का सर्वप्रथम प्रयोग
विद्यापति ने कीर्ति लता में
हिंदी के सर्वप्रथम गीतकार
विद्यापति
हिंदी में सर्वप्रथम मुकरियों की शुरुआत
अमीर खुसरो ने
भक्ति के प्रवर्तक
रामानुज आचार्य
हिंदी के प्रथम सूफी कवि
असाइत
सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य
हंसावली (असाइत)
हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य
पद्मावत (जायसी)
हिंदी का प्रथम वक्रोक्ति कथात्मक महाकाव्य
पद्मावत
हिंदी की आदि कवयित्री
मीराबाई
कृष्ण भक्ति काव्य का सबसे प्रसिद्ध काव्य
सूरसागर (सूरदास)
राम भक्ति का सबसे प्रसिद्ध काव्य
रामचरितमानस (तुलसीदास)
भक्तिकाल को 'हिंदी काव्य का स्वर्ण युग' घोषित करने वाला प्रथम व्यक्ति
जॉर्ज ग्रियर्सन
सर्वप्रथम सतसई परंपरा का आरंभ
तुलसी सतसई (कुछ कृपाराम की 'हिततरंगिनी' को मानते हैं)
रीति काव्य का सर्वप्रथम ग्रंथ
हिततरंगिनी (कृपाराम)
खड़ी बोली में लिखित सर्वप्रथम काव्य ग्रंथ
श्रीधर पाठक द्वारा अनूदित 'एकांतवासी योगी'
खड़ी बोली के प्रथम स्वच्छंदतावादी कवि
श्रीधर पाठक
'स्वच्छंदतावाद' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग
श्लेगर (जर्मन आलोचक) मुकुटधर पांडेय (हिंदी में)
खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य
प्रियप्रवास (हरिऔंध)
गीतिकाव्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग
लोचन प्रसाद पांडेय ने 'कुसुमन माला' की भूमिका में
छायावाद की प्रथम कृति
'झरना' (1918 ई०) प्रसाद
शुक्लानुसार छायावाद का प्रथम व प्रतिनिधि कवि
पंत
मुक्तछंद का प्रथम प्रयोगकर्ता
निराला ('जूही की कली' मे)
निराला की प्रथम कविता
जूही की कली (1916 ई०)
निराला की प्रथम काव्य कृति
'जुही की कली (1918 ई०)
प्रसाद की प्रथम काव्य कृति
'उर्वशी' (1909 ई०)
प्रसाद की प्रथम छायावादी काव्य कृति
'झरना' (1918 ई०)
पंत की प्रथम छायावादी काव्यकृति
'उच्छवास' (1918 ई०)
महादेवी की प्रथम काव्य कृति
'नीहार' (1930 ई०)
'प्रयोगवाद' शब्द का प्रथम प्रयोग
नंददुलारे बाजपेयी
'नई कविता' नाम दिया
'अज्ञेय ने'
अज्ञेय की प्रथम काव्य कृति
भग्नदूत (1933 ई०)
हिंदी की प्रथम दलित रचना
'अछूत की शिकायत', रचनाकार-पटना (बिहार) के वासी हीरा डोम, प्रकाशन- 'सरस्वती' पत्रिका के सितम्बर, 1914 अंक में
प्रेमचंद का प्रथम उपन्यास
प्रेमा अर्थात दो सखियों का विवाह, (1907 ई०) (हमखुर्मा व हम सवाब का हिंदी रूपांतर)
हिंदी का प्रथम उपन्यास
परीक्षा गुरु (लाला श्री निवास दास कृत)
प्रेमचंद का मूल रूप से हिंदी में लिखित प्रथम उपन्यास
कायाकल्प (1926 ई० )
जैनेंद्र का प्रथम उपन्यास
परख (1929 ई०)
इलाचंद्र जोशी का प्रथम उपन्यास
घृणामयी (1929 ई०)
भगवती चरण वर्मा का प्रथम उपन्यास
चित्रलेखा (1934 ई०)
अज्ञेय का प्रथम उपन्यास
शेखर एक जीवनी (1941 ई०)
रेणु का प्रथम उपन्यास
मैला आँचल (1954 ई०)
निर्मल वर्मा का प्रथम उपन्यास
वे दिन (1964 ई०)
हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी
इंदुमती (किशोरीला)
हिंदी की प्रथम कहानी लेखिका
बंग महिला( राजेंद्र बाला घोष)
प्रसाद की प्रथम कहानी
ग्राम (1911 ई०)
प्रेमचंद की प्रथम कहानी
पंच परमेश्वर (1916 ई०)
अज्ञेय का प्रथम कहानी संग्रह
विपथगा (1937 ई०)
'नयी कहानी' की प्रथम कृति
परिंदे (निर्मल वर्मा)
निर्मल वर्मा का प्रथम कहानी संग्रह
परिंदे (1960 ई०)
कमलेश्वर का प्रथम कहानी संग्रह
राजा निरबंसिया (1957 ई०)
हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक
नहुष (गोपाल चंद्र)
हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक
जानकी मंगल (शीतला प्रसाद त्रिपाठी)
प्रसाद का प्रथम ऐतिहासिक नाटक
राज्यश्री 1915 ई०
हिंदी का प्रथम एकांकी
एक घूँट (प्रसाद)
आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पहली सैद्धांतिक आलोचनात्मक कृति
काव्य में रहस्यवाद
रस विवेचन को पहली बार मनोवैज्ञानिक आधार प्रदान किया
रामचंद्र शुक्ल ने
हिंदी में साधारणीकरण के संबंध में पहला चिंतन (साधारणीकरण का प्रथम प्रयोग कर्ता- भट्टनायक)
रामचंद्र शुक्ल
पद्य में रचित हिंदी की प्रथम आत्मकथा
अर्द्धकथानक (1641 ई० बनारसीदास)
गद्य में रचित हिंदी की प्रथम आत्मकथा
स्वचरित आत्मचरित (1879 ई०, दयानंद सरस्वती)
हिंदी में प्रथम जीवनी
भक्तमाल (1585 ई० नाभादास)
प्रथम मौलिक जीवनी लेखक
कार्तिक प्रसाद खत्री
हिंदी में प्रथम संस्मरण
हरिऔंध का संस्मरण (बालमुकुंद गुप्त)
हिंदी में प्रथम रेखाचित्र
पदम पराग (1929 ई०, पदम सिंह शर्मा)
हिंदी में प्रथम यात्रा-वृतांत
लंदन यात्रा (1883 ई० श्रीमती हरदेवी)
हिंदी में प्रथम रिपोर्ताज
लक्ष्मीपुरा (1938 ई०, शिवदान सिंह चौहान)
हिंदी गद्य-काव्य की प्रथम रचना
साधना (राय कृष्णदास)
हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम ग्रंथ
इस्तवार द ला लितरेच्यूर ऐन्दुई ऐ ऐन्दुस्तानी (गाँर्सा-द-तासी)
हिंदी साहित्येतिहास का हिंदी भाषा में लिखा जानेवाला प्रथम ग्रंथ
शिवसिंह सरोज (शिव सिंह सेंगर)
हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम वास्तविक ग्रंथ
द मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान (जॉर्ज ग्रियर्स)
हिंदी साहित्य के काल विभाजन व नामकरण का प्रथम प्रयास करने वाला
जॉर्ज ग्रियर्सन
हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम व्यवस्थित ग्रंथ
हिंदी साहित्य का इतिहास( रामचंद्र शुक्ल)
परंपरा की दृष्टि से रचित हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम ग्रंथ
हिंदी साहित्य की भूमिका (हजारी प्रसाद द्विवेदी)
साहित्य इतिहास का प्रथम मार्क्सवादी ग्रंथ कार
रामविलास शर्मा
खड़ी बोली (पद्य) का प्रथम प्रयोगकर्ता
अमीर खुसरो
खड़ी बोली की प्रथम गद्य रचना
चंद छंद बरनन की महिमा (गंग कवि)
खड़ी बोली में साहित्यिक स्वरूप का सर्वप्रथम प्रयोग किया
राम प्रसाद निरंजनी ने 'योगभाषा वशिष्ठ' में
खड़ी बोली काव्य रचना के पक्ष में आंदोलन चलाने वाले इतिहास-पुरुष
अयोध्या प्रसाद खत्री
किसी भारतीय द्वारा देशी भाषा में प्रकाशित प्रथम पत्र
संवाद कौमुदी (1821 ई०, सं.राजा राममोहन राय)
प्रथम हिंदी पत्र
उदंत मार्तंण्ड (30 मई 1826 ई०)
सर्वप्रथम हिंदी दैनिक पत्र
समाचार सुधा वर्षण (1854 ई०)
हिंदी की प्रथम लघु पत्रिका
नए पत्ते (लक्ष्मीकांत वर्मा)
हिंदी में प्रकाशित प्रथम ग्रंथावली
भारतेंदु ग्रंथावली (खड्ग विलास प्रेस, पटना)
हिंदी के लिए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार
हिम तरंगिनी (माखनलाल चतुर्वेदी 1954 ई० में )
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हिंदी साहित्यकार
पंत (चिदम्बरा, 1968 ई०)
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हिंदी महिला साहित्यकार
महादेवी वर्मा(यामा, 1982 ई०)
प्रथम व्यास सम्मान
भारत के भाषा परिवार और हिंदी (डॉक्टर रामविलास शर्मा 1991 ई०)
प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन
नागपुर (1975 ई०)
एम.ए . (हिंदी) का सर्वप्रथम शिक्षण प्रारंभ हुआ
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में (1921 ई० में )
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रथम हिंदी विभागाध्यक्ष
श्यामसुंदर दास
साहित्य अकादमी का प्रथम अध्यक्ष
पंडित जवाहरलाल नेहरु
हिंदी साहित्य परिषद का प्रथम अध्यक्ष
पुरुषोत्तम दास टंडन
संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में हिंदी में भाषण देने वाला प्रथम व्यक्ति
अटल बिहारी बाजपेयी (1977 ई०)
हिंदी भाषा का प्रथम वैज्ञानिक इतिहास
हिंदी भाषा का इतिहास (1933 ई०, धीरेंद्र वर्मा)
विश्व का प्रथम व्याकरण-ग्रंथ
'अष्टाध्यायी' (4 वीं सदी ई० पू. पाणिनी)
हिंदी का प्रथम वैयाकरण
जोहन जोशुआ केटलेर [हालैण्ड निवासी केटलेर डच ईस्ट इंडिया कंपनी के एलची (राजदूत) के रूप में भारत में दो दशक (1696-1716) तक रहे; 'हिन्दुस्तानी ग्रामर' (1698 ई०, डच भाषा में]
हिंदी भाषा में हिंदी का व्याकरण लिखने वाला प्रथम वैयाकरण
पादरी एम.टी. आदम ['हिंदी भाषा का व्याकरण' (1827 ई०, हिंदी भाषा में, कलकत्ता से प्रकाशित)]
हिंदी का प्रथम भारतीय वैयाकरण
पं. श्रीलाल (बिहारी निवासी; 'भाषा चन्द्रोदय', 1855 ई०)
हिंदी के दो सर्वाधिक प्रसिद्ध वैयाकरण
पं. कामता प्रसाद गुरु ('हिंदी व्याकरण', 1921 ई०; नागरी प्रचारिणी सभा, काशी से प्रकाशित) एवं पं किशोरी दास बाजपेयी ('हिंदी शब्दानुशासन', 1958 ई०; नागरी प्रचारिणी सभा, काशी से प्रकाशित)
विश्व का प्रथम कोशकार/शब्दाकोशकार
महर्षि यास्क ('निरुक्त', 5 वीं, सदी ई० पू.)
हिंदी के प्रथम कोशकार/शब्दकोशकार
अमीर खुसरो ('खलिक-ए-बारी'- द्विभाषी कोश/फारसी-हिन्दवी कोश)
हिंदी भाषा में हिंदी का कोश/शब्दकोश संपादित करने वाला प्रथम कोशकार/ शब्दाकोशकार
पादरी एम.टी.आदम ('हिंदी कोश', 1829 ई., कलकत्ता से प्रकाशित)
हिंदी का प्रथम मौलिक कोश/शब्दकोश
'हिंदी शब्द सागर' (1929 ई०; नागरी प्रचारिणी सभा, काशी से प्रकाशित, संपादक त्रयी; श्याम सुंदर दास, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल व आचार्य रामचन्द्र वर्मा)
हिंदी का प्रथम समांतर कोश/थिसॉरस (Thesauras)
'समांतर कोश (1996 ई.; नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली से प्रकाशित, संपादक दंपति; अरविन्द कुमार व कुसुम कुमार)
हिंदी का प्रथम भाषा सर्वेक्षक
अमीर खुसरो (1317 ई. में भाषा सर्वेक्षण)
हिंदी का सर्वाधिक प्रसिद्ध भाषा सर्वेक्षक
जॉर्ज ए.ग्रियर्सन (1894 ई. में भाषा सर्वेक्षण का कार्य आरंभ एवं 1927 ई. में भाषा सर्वेक्षण का कार्य संपन्न, संपादित ग्रंथ का नाम : 'ए लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया' (भारतीय भाषा सर्वेक्षण)
छपाई के लिए नागरी टाइपों का निर्माण करने वाला प्रथम व्यक्ति
चार्ल्स विल्किन्स (1750-1836 ई.)
हिंदी माध्यम से सम्पूर्ण शिक्षा देने वाली देश की पहली संस्था
गुरुकुल काँगड़, हरिद्वार
हिंदी का प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र)
हिंदी की प्रथम शोध कृति/हिंदी साहित्य से संबद्ध प्रथम शोध कृति
डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल कृत 'निर्गुण स्कूल ऑफ हिंदी पोएट्री' (अंग्रेजी भाषा में, 1934 ई., हिंदी में अनुवाद- 'हिंदी काव्य में निर्गुण संप्रदाय' नाम से)
हिंदी भाषा से संबद्ध प्रथम शोध कृति
डॉ.धीरेन्द्र वर्मा 'ला लॉग ब्रज' (फ्रेंच भाषा में, 1935 ई., हिंदी में अनुवाद- 'ब्रजभाषा' नाम से)
हिंदी माध्यम में प्रस्तुत हिंदी की प्रथम शोध कृति
फादर कामिल बुल्के कृत 'रामकथा : उत्पत्ति और विकास (1949 ई.)
हिंदी का पहला स्वतन्त्र मौलिक निबंध
राजा भोज का सपना (राजा शिवप्रसाद सितारे हिन्द)
प्राचीनतम गद्य
पद्य(चम्पू )काव्य -राउरवेळ -रोड़ा कवि
ब्रजभाषा गद्य की प्रथम रचना
शृंगार रस मंडन -गोंसाई विट्ठलनाथ
आधुनिक खड़ी बोली हिंदी गद्य का जनक
भारतेन्दु
हिंदी की पहली वैज्ञानिक कहानी
चन्द्र लोक की यात्रा
फ्लेश बैक पद्धति आधारित प्रथम कहानी
उसने कहा था
नवगीत परम्परा के सूत्रधार
अज्ञेय
हिंदी आलोचना के प्रवर्तक
भारतेंदु
हिंदी के प्रथम लक्षण ग्रंथकार
केशवदास
हिंदी में रामभक्ति साहित्य सम्बन्धी प्रथम काव्य रचना
रामरक्षा स्त्रोत (रामानंद)



Comments