AAROH CLASS – XII CHAPTER -15 VISHNU KHARE – CHARLI CHAPLIN YANI HAM SAB विष्णु खरे चार्ली चैप्लिन यानी हम सब महत्त्वपूर्ण तथ्य Important Facts By Avinash Ranjan Gupta


महत्त्वपूर्ण तथ्य

पाठ चार्ली चैप्लिन यानी हम सब के कुछ स्मरणीय बिंदु 
1.     पाठ चार्ली चैप्लिन यानी हम सब’ के लेखक विष्णु खरे हैं।
2.     चार्ली चैप्लिन की  पहली फ़िल्म मेकिंग ए लिविंग है।
3.     पश्चिम में तो बारबार चार्ली का पुनर्जीवन होता ही है क्योंकि नए-नए अभिनेता चार्ली के अभिनय से प्रेरित होकर उनकी ही अभिनय को आधुनिकता का जामा पहनाकर उनकी नकल करते हैं।
4.     इनकी फ़िल्मों को पागलखाने के मरीज़ोंविकल मस्तिष्क के लोगों से लेकर आइन्स्टाइन  जैसे महान प्रतिभा वाले व्यक्ति तक सूक्ष्मतम रसास्वादन के  साथ देख सकते हैं।
5.     चैप्लिन ने फ़िल्म कला को लोकतांत्रिक बनाया और दर्शकों  की वर्ग तथा वर्ण-व्यवस्था को तोड़ा क्योंकि पहली बार इनकी फ़िल्मों में नायक की भूमिका में साधारण आदमी की उपस्थिति हुई।
6.     एक परित्यक्तादूसरे दर्जे की स्टेज अभिनेत्री का बेटा होनाबाद में भयावह गरीबी और माँ के पागलपन से संघर्ष करना केवल चार्ली के लिए ही संभव था।
7.     चार्ली की फ़िल्मों में भावनाओं का अधिक महत्त्व है और सबसे बड़ी बात यह की ये हर दसवें सेकेंड में अपने आपको किसी मुसीबत में डाल देते हैं।
8.     भारत मे अनेक नामज़द सितारों ने चार्ली का अनुकरण करना अति आवश्यक समझा है जैसे- राजकपूर, श्रीदेवी, दिलीप कुमार, देव आनंद, अमिताभ बच्चन आदि।
9.     चार्ली की फिल्में सार्वभौमिक थीं क्योंकि इसमें मानवीय क्रियाएँ अधिक स्पष्ट तथा सजीव होती थीं।
10.                      शासक वर्ग चार्ली की कला पर हमला करते दीखते हैं क्योंकि चार्ली बड़े-बड़े लोगों की ओछी हरकतों को सबके सामने बेनकाब कर देते हैं।



Comments