TOP तोप CLASS X B 2 MARKS QUESTION ANSWERS


2 Marks Questions
1.    तोपकविता से तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?
2.    तोप अपना परिचय किस रूप में देती है?
3.    कवि ने गौरैयों के तोप के मुँह में घुस जाने के द्वारा क्या कहने का प्रयास किया है?
4.    तोपकविता क्या सन्देश देती है?
5.    कविता के आधार पर तोप के अतीत और वर्तमान में अंतर बताइए।
6.    भारतीय इतिहास में 1857 का क्या महत्त्व है?
7.    कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर कौन-से होंगे?
8.    तोपकविता से हमें क्या-क्या याद आता है।
9.    तोपकविता से तोप की किन विशेषताओं का पता चलता है?
2 Marks Answers
1.   तोपकविता से हमें तोप के विषय में यह जानकारी मिलती है कि यह तोप 1857 की है। यह अपने समय में बहुत शक्तिशाली हुआ करती थी।उसने अनेक वीरों को चिथड़े-चिथड़े उड़ा दिया था परन्तु अब यह शक्तिहीन होकर केवल सजावटी वस्तु बनकर कंपनी बाग़ के प्रवेश द्वार पर खडी है जिस पर चढ़कर बच्चे खेलते हैं और चिड़ियाँ उस पर बैठकर गपशप करती हैं।
2.   तोप सैलानियों को अपना परिचय शक्तिशाली वस्तु के रूप में देती है। वह अपनी शक्ति का वर्णन करते हुए कहती है कि उसने अपने समय में अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे उड़ा दिए थे।
3.   कवि कंपनी बाग़ के मुहाने पर रखी तोप को शक्तिहीन दिखाने के लिए गौरैया को प्रतीक रूप में दर्शाता है।गौरैया एक बहुत ही छोटी चिड़िया होती है। कवि ने इस चिड़िया को तोप के मुँह में बेखटके घूमते हुए दिखाया है।जिससे पता चलता है कि अब तोप का आतंक छोटे से छोटे जीव में भी नहीं रहा है। तोप अब निस्तेज हो गयी है।
4.   तोपकविता यह सन्देश देती है कि हमें शक्ति पर अहंकार करके अत्याचार नहीं करना चाहिए क्योंकि अत्याचारी कितना ही शक्तिशाली क्यों हो एक एक दिन उसका आतंक अवश्य समाप्त होता है।
5.   तोप अपने अतीत में बहुत शक्तिशाली थी। सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में इसका प्रयोग क्रांतिकारियों के दमन के लिए हुआ था ।तब इसने अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे उड़ा दिये थे। परंतु वर्तमान में वह शक्तिहीन और निस्तेज हो चुकी है। अब बच्चे उस पर घुड़सवारी करते हैं और चिड़ियाँ उस पर बैठकर गपशप करती हैं।
6.   भारतीय इतिहास में 1857 का विशेष महत्त्व है। सन् 1857 में स्वतंत्रता संग्राम का युद्ध लड़ा गया था । अंग्रजों के विरुद्ध क्रान्ति की गयी थी।

7.   जिन दो अवसरों पर तोप की साफ़-सफाई की जाती है और उसको चमकाया जाता है,वे दो अवसर हमारे राष्ट्रीय पर्व हैं अर्थात् १५ अगस्त को मनाया जाने वाला पर्व स्वतंत्रता दिवस और २६ जनवरी को मनाया जाने वाला पर्व गणतंत्र दिवस।
8.   तोपकविता से हमें 1857 का स्वतंत्रता संग्राम याद आता है।जब अंग्रेजों का शासन उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से स्वतंत्रता के दीवानों ने क्रान्ति की थी।अंग्रेजों ने उनके दमन के लिए तोपों का सहारा लिया था।इस तोप ने अनेक सेनानियों को अपना शिकार बनाया था।अनेक सेनानियों को तोप के मुँह पर बांधकर उड़ा दिया गया था।
9.   तोपकविता से तोप की निम्नलिखित विशेषताओं का पता चलता है-
  • तोप  सन्  1857  की  है।
  • तोप  विरासत  में  मिली  है।
  • तोप  को  साल  में  दो  बार  चमकाया  जाता  है।
  • तोप  अपने  समय  में  बहुत  शक्तिशाली  थी।
  • तोप  ने  स्वतंत्रता  सेनानियों  के  धज्जे  उड़ा  दिए  थे।
  • तोप  अब  निःशक्त  हो  गई  है।  अब  उस  पर  या  तो  बच्चे  घुड़सवारी  करते  हैं  या  चिड़ियाँ  गपशप  करती  हैं।

Comments