तताँरा-वामीरो कथा Tantaara-Vameero Katha 1 Mark Questions Answers


1 Mark Questions
1.  तताँरा - वामीरो कहाँ की कथा है?
2.  तताँरा -वामीरो के गाँवों का क्या नाम था?
3.  वामीरो अपने लिए कैसे जीवनसाथी की कल्पना करती थी?
4.  गाना रुकते ही तताँरा ने क्या कहा?
5.  क्रोध में आकर तताँरा ने क्या किया?
6.  तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी ?
7.  वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?
8.  तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की ?   
9.  निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
1 Mark Answers
1.  तताँरा -वामीरो लिटिल अंदमान और निकोबार द्वीप समूह की कथा है।
2.  तताँरा -वामीरो के गाँवों का नाम क्रमशः पासा और लपाती थे। 
3.  वामीरो अपने लिए एक सुन्दर, बलिष्ठ किंतु शांत, सभ्य और भोले युवक की कल्पना अपने जीवनसाथी के रूप में करती थी।
4.  गाना रुकते ही तताँरा ने कहा कि,” तुमने अचानक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया ?”
5.  तताँरा ने क्रोध में आकर तताँरा ने अपनी दैवीय तलवार को धरती में घोंप दिया और द्वीप को दो भागों में बाँट दिया।
6.  तताँरा और वामीरो के गाँव की यह रीति थी की वहाँ के निवासी विवाह संबंध केवल अपने गाँव में ही करते थे, अन्य गाँवों में नहीं।
7.  वामीरो मंत्रमुग्ध होकर गाना गा रही थी अचानक समुद्र की एक लहर ने उसे भिगो दिया और वह गाना भूल गया।
8.  तताँरा  ने वामीरो से गीत पूरा करने की याचना की और अगले दिन आने की भी याचना की।
9.  तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। वह सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता था। इसीलिए निकोबार के लोग तताँरा को पसंद करते थे।

Comments