Manushyata मैथिलीशरण गुप्त — मनुष्यता Class X Hindi B 1 Mark Questions Answers


1 Mark Questions
1.    कवि ने कैसी मृत्यु को वरण करने के लिए कहा है?
2.    पशु-प्रवृत्ति क्या होती है?
3.    महाविभूति किसे कहा गया है?
4.    विरुद्धवादका संबंध किससे था?
5.    दधीचि ने किस वस्तु का दान दिया?
6.    किस तरह के व्यक्ति को समस्त सृष्टि पूजती है?
7.    कवि ने सच्चा मनुष्य किसे कहा है?
8.    सरस्वती किसका बखान करती है?   
9.    कवि किस के मद में अंधा होने की सलाह देता है?

1 Mark Answers
1.    कवि ने दूसरों के हित में आने वाली सुमृत्यु को वरण करने के लिए कहा है।
2.    स्वयं ही चरते रहना पशु प्रवृत्ति होती है। 
3.    महाविभूति सहानुभूति को कहा गया है।
4.    विरूद्धवादका संबंध भगवान् बुद्ध से था।
5.    दधीचि ने अपनी हड्डियों का दान किया था।
6.    जो व्यक्ति असीम विश्व में अखंड आत्म-भाव भरता है, समस्त सृष्टि उसी व्यक्ति को पूजती है।
7.    कवि ने सच्चा मनुष्य उसे कहा है जो मनुष्य दूसरों के लिए मरे।
8.    सरस्वती उदार व्यक्ति का बखान करती है।
9.    कवि तुच्छ वित्त अर्थात् धन के मद में अंधा होने की सलाह देता है।

Comments