द्विरुक्ति/पुनरुक्ति-संबंधी अशुद्धियाँ


द्विरुक्ति/पुनरुक्ति-संबंधी अशुद्धियाँ
(1) मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूँ बशर्ते कि तुम मेरा कहा मानो।
(2) दरअसल में वह बहुत क्रूर है।
(3) दरहक़ीक़त में वह बहुत धूर्त है।
(4) फिलहाल में वह मुंबई गया है।
(5) मुख़्तसर में 'गोदान' ग्रामीण जीवन का महाकाव्य है।
(6) मेरे मना करने के बावजूद भी वह चला गया।
(7) उसे मृत्युदंड की सज़ा मिली।
(8) मध्यकालीन युग में कलाओं की बहुत उन्नति हुई।
(9) यौवनावस्था की बुराइयों से बचो।
(10) साहित्य के क्षेत्र में महिला लेखिकाओं की संख्या कम है।
(11) नौजवान युवकों को दहेज प्रथा का विरोध करना चाहिए।
(12) आपका भवदीय
(13) प्रातः काल के समय टहलना चाहिए।  
(14) राजस्थान का अधिकांश भाग रेतीला है।
(15) वे परस्पर एक दूसरे से उलझ पड़े। 



उत्तर
(1) मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूँ बशर्ते कि तुम मेरा कहा मानो। (बशर्ते/शर्त है कि)
(2) दरअसल में वह बहुत क्रूर है। (दरअसल/असल में)
(3) दरहक़ीक़त में वह बहुत धूर्त है। (दरहक़ीक़त/हकीकत में)
(4) फिलहाल में वह मुंबई गया है। (फिलहाल/हाल में)
(5) मुख़्तसर में 'गोदान' ग्रामीण जीवन का महाकाव्य है। (मुख़्तसर)
(6) मेरे मना करने के बावजूद भी वह चला गया। (बावजूद)
(7) उसे मृत्युदंड की सज़ा मिली। (मृत्युदंड मिला/ मौत की सज़ा मिली)
(8) मध्यकालीन युग में कलाओं की बहुत उन्नति हुई। (मध्यकाल/मध्ययुग)
(9) यौवनावस्था की बुराइयों से बचो। (यौवन/युवा अवस्था)
(10) साहित्य के क्षेत्र में महिला लेखिकाओं की संख्या कम है। (लेखिकाओं/महिला लेखकों)
(11) नौजवान युवकों को दहेज प्रथा का विरोध करना चाहिए। (नौजवानों/युवकों)
(12) आपका भवदीय (आपका/भवदीय)
(13) प्रातः काल के समय टहलना चाहिए (प्रातः काल/प्रातः समय)
(14) राजस्थान का अधिकांश भाग रेतीला है। (अधिकांश/अधिक भाग)
(15) वे परस्पर एक दूसरे से उलझ पड़े। (परस्पर/एक दूसरे से)

Comments