विशेषण-संबंधी अशुद्धियाँ

विशेषण-संबंधी अशुद्धियाँ
(1) उसे भारी प्यास लगी है। 
(2) जीवन और साहित्य का घोर संबंध है। 
(3) मुझे बड़ी भूख लगी है। 
(4) यह एक गहरी समस्या है। 
(5) वहाँ भारी भरकम भीड़ जमा थी। 
(6) इसका कोई अर्थ नहीं है। 
(7) इस वीरान जीवन में कुछ भी नहीं। 
(8) उसकी बहुत हानि हुई। 
(9) महेश अग्रिम बुधवार को आएगा। 
(10) अन्न का अभाव चिन्तनीय है। 



उत्तर
(1) उसे भारी प्यास लगी है। (बहुत)
(2) जीवन और साहित्य का घोर संबंध है। (घनिष्ठ)
(3) मुझे बड़ी भूख लगी है। (बहुत)
(4) यह एक गहरी समस्या है। (गंभीर)
(5) वहाँ भारी भरकम भीड़ जमा थी। (बहुत या बहुत भारी)
(6) इसका कोई अर्थ नहीं है। (कुछ भी)
(7) इस वीरान जीवन में कुछ भी नहीं। (नीरस)
(8) उसकी बहुत हानि हुई। (बड़ी)
(9) महेश अग्रिम बुधवार को आएगा। (आगामी)
(10) अन्न का अभाव चिन्तनीय है। (चिन्ताजनक)

Comments