Prashn 3

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50—60 शब्दों में) लिखिए -
1. लेफ़्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?
2. वज़ीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया?
3. सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?
4. वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही थाकैसेस्पष्ट कीजिए।

1.    उत्तर – लेफ़्टीनेंट को जब यह पता चला कि वज़ीर अली, टीपू सुल्तान और बंगाल के नवाब शमशुद्दौला इन सबने अफगानिस्तान ने बादशाह शाहे ज़मा को हिंदुस्तान पर हमला करने की दावत दी है तब उनहोंने यह अनुमान लगाया कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है । 
2.    उत्तर- कंपनी ने  वज़ीर अली को उसके पद से हटाकर तीन लाख रुपए सालाना वज़ीफ़ा तय करके बनारस पहुँचा दिया। कुछ महीने बाद गवर्नर साहब ने  वज़ीर अली को कलकत्ता बुलाया। इस मामले की तह तक जाने के लिए वज़ीर अली बनारस में रहने वाले कंपनी के वकील के पास गया तो वकील ने उसे बुरा-भला सुना दिया। गुस्से में आकर वज़ीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल कर दिया। 
3.    उत्तर- सवार ने कर्नल से कहा कि उसे वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए दस कारतूस चाहिए। यह सुनकर कर्नल को लगा कि यह ज़रूर उसका परम हितैषी और  वज़ीर अली का परम शत्रु है। कर्नल ने ज़्यादा सवाल-जवाब किए और बिना सच्चाई का पता लगाए उसे दस कारतूस दे दिए। जबकि, वास्तव में, सवार खुद ही वज़ीर अली था।
4.    उत्तर- इसमें कोई दो राय नहीं कि वज़ीर अली एक जाँबाज सिपाही था। निम्नलिखित कथनों से यह बात पूर्णत: स्पष्ट हो जाएगी-
-          उसने परिणाम की चिंता किए बिना कंपनी के वकील के हत्या कर दी।
-          अपने चंद जाँबाज सिपाहियों के साथ अंग्रेजों से लोहा ले रहा था।
-          उसने अफगानिस्तान ने बादशाह शाहे ज़मा को हिंदुस्तान पर हमला करने की दावत दी।
-          वह कर्नल के सामने आने से नही नहीं डरा।
-          उसके दम-खम के चर्चे पूरे खेमे में चल रही थी।

Comments