Prashn 2

लिखित
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
1. तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था?
2. वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से क्या जवाब दिया।
3. तताँरावामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?
4. निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?

1.    तताँरा की तलवार लकड़ी की थी। वह उसे सदा अपने पास रखता था। लोगों का मत था कि उस तलवार में कोई अलौकिक शक्ति है। तताँरा को उस तलवार का प्रयोग करते कभी भी किसी ने नहीं देखा था।
2.    तताँरा वामीरो से गाना अधूरा छोड़ देने का कारण पूछ रह था। वामीरो को लगा कि तताँरा उसे घूर रहा है तथा अपने गाँव के अलावा किसी अन्य गाँव के युवक को जवाब देना उसे उचित नहीं लगा इसलिए उसने  तताँरा को  बेरुखी से जवाब दिया । 
3.    तताँरावामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार के उन द्वीपों के लोगों का हृदय परिवर्तन हुआ और वे दूसरे गाँव वालों से भी संबंध स्थापित करने लगे।   
4.    तताँरा एक नेकईमानदारसबकी मदद करनेवालासुंदर और शक्तिशाली युवक था इसलिए लोग उसे पसंद करते थे।  

Comments