Prashn 1

1 -निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
1. क्या इस गीत की कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है?
2. ‘सर हिमालय का हमने न झुकने दिया’, इस पंक्ति में हिमालय किस बात का प्रतीक है?
3. इस गीत में धरती को दुलहन क्यों कहा गया है?
4. गीत में ऐसी क्या खास बात होती है कि वे जीवन भर याद रह जाते हैं?
5. कवि ने साथियो’ संबोधन का प्रयोग किसके लिए किया है?
6. कवि ने इस कविता में किस काफ़िले को आगे बढ़ाते रहने की बात कही है?
7. इस गीत में सर पर कफ़न बाँधना’ किस ओर संकेत करता है?
8. इस कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
1.    हाँ, इस गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। सन् 1962 में चीन ने भारत पर आक्रमण किया था। यह युद्ध हिमालय की वादियों में लड़ा गया था। इस युद्ध में हज़ारों सैनिकों ने वीरगति पाई थी। इन सैनिकों ने अपना रक्त और जीवन बलिदान कर अपने अंतिम साँस तक देश के सम्मान की रक्षा की थी। इसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर निर्देशक चेतन आनंद ने ‘हकीकत’ फिल्म बनाई थी और इसी फिल्म के लिए परसिद्ध शायर कैफी आज़मी ने यह गीत लिखा था। यह गीत आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ सुना जाता है।

2.    इस पंक्ति में हिमालय देश (भारत) का प्रतीक है। चूँकि, यह युद्ध हिमालय की वादियों में लड़ा गया था और वहीं हमारे सैनिकों का शिविर था जिसके वजह से भारतीय सैनिकों ने पूरे जज़्बे के साथ युद्ध किया और भारत की गरिमा और महिमा पर आँच भी न आने दी।

3.    धरती को दुल्हन के समान इसलिए कहा गया है क्योंकि इसकी रक्षा करने के लिए सैनिक अपना जीवन  न्योछावर करने को उत्सुक थे तथा शत्रु से उसकी रक्षा करना चाहते थे। यहाँ पर कवि ने भारत भूमि की सुंदरता और कोमल भाव दिखाएँ हैं। दूसरी तरफ सैनिक इस धरती के लिए जीते हैं और इसी धरती के लिए मर जाते हैं। अर्थात् यह कहा जा सकता है कि धरती दुल्हन है तथा सैनिक उससे प्रेम करने वाले जोशीले योद्धा हैं।

4.    गीतों में बहुत कोमल भाव होते हैं। शब्दों का माकूल चयन किया जाता है। सुर,ताल और लय की पूरी सामंजस्य होता है। साथ ही साथ कविता में निहित गहराई हमारे दिलों में सदा-सदा के लिए घर कर जाती है।

5.    कवि ने ‘साथियों’ शब्द का प्रयोग देशवासियों के लिए किया है क्योंकि सैनिकों के वीरगति पाने के बाद देश कि रक्षा का भार समस्त देशवासियों पर आ जाता है।

6.    इस कविता में कवि ने देह पर बलिदान होने वाले लोगों के काफिलों को आगे बढ़ाते रहने की बात कही है। यह काफिला चलता रहता है। किसी देशभक्त के शहीद होने के बाद भी यह क्रम चलता रहन चाहिए ताकि देश की गरिमा और महिमा कभी भी खंडित न होने पाए।

7.    यह कथन ‘सर पर कफ़न बाँधना’ देश पर मर-मिटने की भावना की ओर संकेत करता है। इससे कुर्बानी देने का भाव झलकता है। इस कथा का साधारण अर्थ  यह होता है कि मौत के लिए पूरे तरीके से तैयार रहना।

8.    प्रतिपाद्य- अपने देश की रक्षा व मातृभूमि के सम्मान के लिए सैनिक कुर्बान होने को तैयार हैं। सैनिक का जीवन केवल देश की रक्षा के लिए होता है। जब तक उसके जीस्म में लहू का एक कतरा भी रहता है वह पूरी शिद्दत से अपने मुल्क की रक्षा करता है और अपने सरजमीं को दुश्मनों के नापाक इरादों से बचाता है। वह देशवासियों से कहता है कि उसे अपनी शहादत पर गर्व है लेकिन उसकी देशवासियों से अपेक्षाएँ हैं।

Comments