Prashn 2

लिखित
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
1- नज़दीक से एवरेस्ट को देखकर लेखिका को कैसा लगा?
2- डॉ. मीनू मेहता ने क्या जानकारियाँ दीं?
3- तेनजिंग ने लेखिका की तारीफ़ में क्या कहा?
4- लेखिका को किनके साथ चढ़ाई करनी थी?
5- लोपसांग ने तंबू का रास्ता कैसे साफ़ किया?
6- साउथ कोल कैंप पहुँचकर लेखिका ने अगले दिन की महत्त्वपूर्ण चढ़ाई की तैयारी कैसे शुरू की?

1.  नज़दीक से एवरेस्ट को देखकर लेखिका को इतना अच्छा  लगा कि वह भौंचक्की होकर देखती रही। बेस-कैंप पहुँचने पर दूसरे दिन एवरेस्ट और उसकी अन्य श्रेणियों को भी देखा। लोहत्से और नुत्से की ऊँचाई से घिरी बर्फ़ीली टेढ़ी-मेढ़ी नदी को भी निहारती रहती थी। 
2.  डॉक्टर मीनू ने उन्हें निम्न जानकारियाँ दीं –
क.           अल्युमिनियम को सीढ़ियों से अस्थायी पूल बनाना।
ख.          लट्ठों और रस्सियों का प्रयोग  करना।
ग.  बर्फ़ की आड़ी-तिरछी दीवारों पर रस्सियों को बाँधना।
घ. अग्रिम दल के अभियांत्रिकी कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
3.  तेनजिंग ने लेखिका की तारीफ़ में कहा कि यह एक पर्वतीय लड़की है। इसे तो पहले ही प्रयास में शिखर पर पहुँच जाना चाहिए। इसके जोश को देखकर ऐसा लगता है मानो पर्वत और पर्वतीय स्थानों की इसे बहुत अच्छी जानकारी है।  
4.  लेखिका को तोपसांगतशरिंगएन. डी. शेरपा और आठ अन्य शरीर से मज़बूत जो और ऊँचाइयों में रहते थे उन शेरपाओं के साथ चढ़ाई करनी थी।  
5.  लोपसांग ने अपनी स्विस छुरी से बड़े-बड़े हिमखंडों को हटाया और चारों तरफ फैली हुई कठोर बर्फ़ की खुदाई की। इस प्रकार लोपसांग ने तंबू का रास्ता साफ़ किया । 


6.  साउथ कोल कैंप पहुँचकर लेखिका ने अगले दिन की महत्त्वपूर्ण चढ़ाई की तैयारी के लिए खाना, कूकिंग गैस तथा कुछ ऑक्सीज़न सिलिंडर इकट्ठे किए । इसके बाद लेखिका अपने दूसरे साथियों की सहायता के लिए तथा अपने लिए एक थरमस में जूस और दूसरे थरमस में चाय भरने के लिए नीचे उतर गई।

Comments