Prashn 1

मौखिक
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एकदो पंक्तियों में दीजिए-
1 -  किसी व्यक्ति की पोशाक को देखकर हमें क्या पता चलता है?
2 -  खरबूज़े बेचनेवाली स्त्री से कोई खरबूज़े क्यों नहीं खरीद रहा था?
3 -  उस स्त्री को देखकर लेखक को कैसा लगा?
4 -  उस स्त्री के लड़के की मृत्यु का कारण क्या था?
5 -  बुढ़िया को कोई भी क्यों उधार नहीं देता?

1.     किसी व्यक्ति की पोशाक को देखकर हमें समाज में उसका दर्जा और अधिकार का पता चलता है और साथ ही साथ उसकी अमीरी- गरीबी की श्रेणी का भी पता चलता है।
2.        खरबूज़े बेचने वाली स्त्री से कोई खरबूज़े नहीं खरीद रहा था क्योंकि वह घुटनों में सिर गड़ाए फफक-फफक कर रो रही थी। उसके बेटे की मृत्यु के से लगे सूतक के कारण लोग इससे खरबूज़े नहीं ले रहे थे।
3.        उस स्त्री को देखकर लेखक के मन में उसके प्रति सहानुभूति की भावना उत्पन्न हुई। उसे देखकर लेखक का मन व्यथित होने लगा। वह नीचे झुक कर उसके दुख का कारण जानना चाहता था तभी उसे लगा कि पोशाक कभी-कभी कितनी बाधा उत्पन्न करती है।
4.        उस स्त्री का लड़का भगवाना एक दिन सुबह-सुबह खेत में से पके खरबूज़े चुन रहा था तभी उसका पैर गीली मेढ़ की तरावट में आराम करते साँप पर पड़ गया और साँप ने उसे डस लिया। इस प्रकार   भगवाना की मृत्यु हो गई।
5.     उस बुढ़िया का बेटा मर चुका था। लोगों को पता था कि  बुढ़िया को अगर उधार दिया जाए तो पैसे मिलने की कोई भी संभावना नहीं है। इसलिए बुढ़िया को कोई भी उधार नहीं दे रहा था।

Comments