Prashn 1

मौखिक
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एकदो पंक्तियों में दीजिए-
1- अग्रिम दल का नेतृत्व कौन कर रहा था?
2- लेखिका को सागरमाथा नाम क्यों अच्छा लगा?
3- लेखिका को ध्वज जैसा क्या लगा?
4- हिमस्खलन से कितने लोगों की मृत्यु हुई और कितने घायल हुए?
5- मृत्यु के अवसाद को देखकर कर्नल खुल्लर ने क्या कहा?
6- रसोई सहायक की मृत्यु कैसे हुई?
7- कैंपचार कहाँ और कब लगाया गया?
8- लेखिका ने शेरपा कुली को अपना परिचय किस तरह दिया?
9- लेखिका की सफलता पर कर्नल खुल्लर ने उसे किन शब्दों में बधाई दी?

1.  अग्रिम दल का नेतृत्व उपनेता प्रेमचंद कर रहे थे   
2.  एवरेस्ट को नेपाली भाषा में सगरमाथा के नाम से जाना जाता है इसलिए लेखिका को सागरमाथा नाम अच्छा लगा। ।
3.  एवरेस्ट की तरफ गौर-से देखते हुए लेखिका को एक भरी बर्फ का फूल दिखा जो पर्वत शिखर पर लहराता ध्वज-सा लग रहा था। ।  
4.  हिमस्खलन से एक की मृत्यु और चार घायल हुए। ।  
5.  मृत्यु के अवसाद को देखकर कर्नल खुल्लर ने क्या कहा कि एवरेस्ट जैसे महान अभियानों में खतरों को और कभी-कभी मृत्यु को सहज भाव से स्वीकार करना चाहिए। 
6.  एवरेस्ट शिखर पर चढ़ाई के दौरान जलवायु अमुकुल नहीं थी। हिमपात में अनिश्चित और अनियमित बदलावों के कारण रसोई सहायक की मृत्यु हो गई।  
7.  कैंप चार साउथ कोल में 29 अप्रैल को सात हज़ार नौ सौ मीटर की ऊँचाई पर लगाया गया। ।  
8.  लेखिका ने शेरपा कुली को अपना परिचय यह कहकर दिया कि मैं बिलकुल ही नौसिखिया हूँ और एवरेस्ट मेरा पहला अभियान है।   


9.  लेखिका की सफलता पर कर्नल खुल्लर ने बधाई देते हुए उन्होंने कहा, “मैं तुम्हारी इस अनूठी उपलब्धि के लिए तुम्हारे मातापिता को बधाई देना चाहूँगा! वे बोले कि देश को तुम पर गर्व है और अब तुम ऐसे संसार में वापस जाओगी, जो तुम्हारे अपने पीछे छोड़े हुए संसार से एकदम भिन्न होगा!

Comments