Kartoos Paath Ke Kuchh Smaraneey Bindu By Avinash Ranjan Gupta

महत्त्वपूर्ण तथ्य
पाठ कारतूस के कुछ स्मरणीय बिंदु -
1.    पाठ कारतूस’ के लेखक हबीब तनवीर हैं।
2.    रॉबिनहूड कौन था?
रॉबिनहूड अंग्रेज़ी लोककथा का सबसे सर्वश्रेष्ठ नायक था। उसे तलवारबाज़ी और तीरंदाज़ी में विशेष दक्षता प्राप्त थी। वह अमीरों से लूटे हुए धन को गरीबों में बाँट दिया करता था।
3.    शाहेजमा कौन थाउसे किसने-किसने और क्यों बुलाया था?
शाहेजमा अफ़गानिस्तान का बादशाह था जिसे वजीर अली, टीपू सुलतान और बंगाल के नवाब का भाई शमसुद्दौला ने हिंदुस्तान पर आक्रमण करने के लिए बुयाला था ताकि भारत से अंग्रेज़ी हुकूमत खतम की जा सके। 
4.    कारतूस’ पाठ का मूल उद्देश्य क्या है?
इस पाठ से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें साहसी बनना चाहिए और इसी वजह से हमसे शत्रुता रखने वाले भी हमारी प्रशंसा करेंगे। जीवन की कोई भी ऐसी समस्या नहीं होती जिसका समाधान न हो। मनुष्य अपने बलबूते पर ही अपने आप को इतिहास के पन्नों पर अंकित करता है।   

Comments