Bhasha Karya

भाषाअध्ययन
1. निम्नलिखित शब्दों का एकएक पर्याय लिखिए -
खिलाफ़
पाक
उम्मीद
हासिल
कामयाब
वजीफ़ा
नफ़रत
हमला
इंतेज़ार
मुमकिन
2. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
आँखों में धूल झोंकना

कूटकूट कर भरना

काम तमाम कर देना

जान बख्श देना

हक्काबक्का रह जाना।
3. कारक वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बताता है। निम्नलिखित वाक्यों में कारकों को रेखांकित कर उनके नाम लिखिए -
(क) जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
(ख) कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई।
(ग) वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया।
(घ) फ़ौज के लिए कारतूस की आवश्यकता थी।
(ङ) सिपाही घोड़े पर सवार था।
4. क्रिया का लिंग और वचन सामान्यतः कर्ता और कर्म के लिंग और वचन के अनुसार निर्धारित होता है।
वाक्य में कर्ता और कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार जब क्रिया के लिंग, वचन आदि में परिवर्तन होता है तो उसे अन्विति कहते हैं।
क्रिया के लिंग, वचन में परिवर्तन तभी होता है जब कर्ता या कर्म परसर्ग रहित हों
जैसे - सवार कारतूस माँग रहा था। (कर्ता के कारण)
सवार ने कारतूस माँगे। (कर्म के कारण)
कर्नल ने वज़ीर अली को नहीं पहचाना। (यहाँ क्रिया कर्ता और कर्म किसी के भी कारण प्रभावित
नहीं है)
अतः कर्ता और कर्म के परसर्ग सहित होने पर क्रिया कर्ता और कर्म में से किसी के भी लिंग और वचन
से प्रभावित नहीं होती और वह एकवचन पुलिं्लग में ही प्रयुक्त होती है। नीचे दिए गए वाक्यों में नेलगाकर
उन्हें दुबारा लिखिए -
(क) घोड़ा पानी पी रहा था।
(ख) बच्चे दशहरे का मेला देखने गए।
 (ग) रॉबिनहुड गरीबों की मदद करता था।
(घ) देशभर के लोग उसकी प्रशंसा कर रहे थे।
5. निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह्न लगाइए -
(क) कर्नल ने कहा सिपाहियों इस पर नज़र रखो ये किस तरफ़ जा रहा है
(ख) सवार ने पूछा आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है
(ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बातें कर रहे थे चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे एक व्यक्ति कह रहा था दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है
(क) कर्नल ने कहा, “सिपाहियों इस पर नज़र रखो, ये किस तरफ़ जा रहा है?”
(ख) सवार ने पूछा, “आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है? इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है?”
(ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बातें कर रहे थे। चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे। एक व्यक्ति कह रहा था, दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है।





1.
खिलाफ़ - विरूद्ध  
पाक - पवित्र  
उम्मीद - आशा  
हासिल - मिलना  
कामयाब - सफल  
वजीफ़ा - परवरिश के लिए दी जाने वाली राशि  
नफ़रत - घृणा  
हमला - आक्रमण  
इंतेज़ार - प्रतीक्षा  
मुमकिन - संभव। 
2.
मुहावरे 


वाक्य 


आँखों में धूल झोंकना
शरारती बच्चें शिक्षक की आँखों में धूल झोंककर भाग खड़े हुए।   

कूट-कूट कर भरना
बचपन से माता-पिता को अपने बच्चों में स्वाभिमान की भावना कूट-कूट कर भरनी चाहिए।  

काम तमाम कर देना
देखते ही देखते उस शरारती लड़के ने नए खिलौने का काम तमाम कर दिया।   

जान बख्श देना
हम भारतीय इतने दरियादिल हैं कि अपने दुश्मनों की भी जान बख्श देते हैं।  

हक्का-बक्का रह जाना
नन्हें से बच्चे की चतुराई भरी बातें सुनकर घर आए मेहमान हक्के-बक्के रह गए।  
3.
) जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है। (सम्बन्ध कारक)
() कंपनी के खिलाफ़ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई। (सम्बन्ध कारक, अधिकरण कारक)
() वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया। (कर्म कारक, अपादान कारक)
() फ़ौज के लिए कारतूस की आवश्यकता थी। (सम्प्रदान कारक, सम्बन्ध कारक)
() सिपाही घोड़े पर सवार था। (अधिकरण कारक)

4.
घोड़े ने पानी पीया। 
बच्चों ने दशहरे का मेला देखा। 
रॉबिनहुड ने गरीबों की मदद की। 
देश भर के लोगों ने उसकी प्रशंसा की।  
5.
(क) कर्नल ने कहा- "सिपाहियों! इस पर नजर रखो, ये किस तरफ जा रहा है?" 
(ख) सवार ने पूछा- "आपने इस मकाम पर क्यों खेमा  डाला है? इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है?"  
(ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बातें कर रहे थे, चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे। एक व्यक्ति कह रहा था- "दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है।" 









Comments